MP: स‍िंधिया समर्थक व कैब‍िनेट मंत्री के भतीजे और समर्थक पंचायत चुनाव हारे, जनता ने द‍िखाया आइना

सागर, 10 जुलाई। मप्र के बुंदेलखंड में त्र‍िस्‍तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता और कैब‍िनेट मंत्र‍ियों को जनता ने झटका दे द‍िया है। मंत्र‍ियों के परिजन और उनके समर्थकों को करारी हार का मुंह देखना पड रहा है। सागर ज‍िले में स‍िंध‍िया समर्थक पर‍िवहन व राजस्‍व मंत्री गोव‍िंद सिंह राजपूत के भतीजे व उनके तीन समर्थक बुरी तरह चुनाव हार गए हैं। मंत्री के बडे भाई न‍िर्व‍िरोध ज‍िला पंचायत का चुनाव जीतकर ज‍िला पंचायत अध्‍यक्ष के प्रबल दावेदार हैं, उनकी जीत का गण‍ित भी ब‍िगड सकता है।

भतीजे को ज‍िताने पसीना बहाते गोव‍िंंद स‍िंंह राजपूत

मप्र में कमलनाथ सरकार ग‍िरवाकर श‍िवराज सरकार को काब‍िज कराने में अहम भूम‍िका न‍िभाने वाले स‍िंध‍िया समर्थक व प्रदेश के राजस्‍व एवं पर‍िवहन मंत्री गोव‍िंद सिंह राजपूत की पंचायत चुनाव में क‍िरक‍िरी हो गई। वे अपने ही गृहनगर और पुश्‍तैनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ज‍िला पंचायत सीट से अपने भतीजे अरव‍िंद सिंह राजपूत (ट‍िंकू राजा) को चुनाव नहीं ज‍िता सके। चुनाव में मंत्री और पूरे पर‍िवार ने जमकर पसीना बहाया था।

आधा दर्जन मंत्री समर्थक भी सरपंची हारे
भतीजे को एक युवा सबरजीत सिंह ने करीब 5 हजार वोट से हरा द‍िया है। भतीजे के अलावा उनके कट्टर समर्थक व भाजपा पदाध‍िकारी अन‍िल पीपरा, भाजपा अनुसूच‍ित जात‍ि मोर्चा के ज‍िला उपाध्‍यक्ष नरेंद्र डब्‍बू आठया, भाजपा जैसीनगर मंडल अध्‍यक्ष ज‍ितेंद्र सिंह सरखडी, पूर्व सरपंच राघव स‍िंह, अन‍िल पीपरा जैसे मंत्री समर्थक सरपंच का चुनाव हार गए हैं।

मंत्री के भतीजे को हराने वाले कौन हैं सबरजीत सिंह
कैब‍ीनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भतीजे अरविंद सिंह (टिंकू राजा) सागर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 से चुनाव लड़े थे। उनको न‍िवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष तृप्ति सिंह लोधी के भतीजे सबरजीत सिंह ने करीब 5 हजार से अधिक वोट के अंतर से हराया। 24 साल के युवा सबरजीत सिंह बीजेपी से जुड़े हैं। बता दें क‍ि चुनाव के अधिकृत परिणामों की घोषणा 14 जुलाई को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+