Rajgarh News: राजगढ़ में बेकाबू ट्रक बाजार में जा घुसा, ब्रेक फैल होने से 6 वाहनों को रौंदा, वीडियो आया सामने

Rajgarh Accident News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भीषण हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुए ट्रक ने 6 वाहनों को कुचल दिया। एक्सीडेंट में एक की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई। आधे घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। ड्राइवर मौके से भाग निकला। तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो गए।

बेकाबू ट्रक बीच बाजार में घुस गया। ट्रक ने एक के बाद एक 6 वाहनों को कुचल दिया। एक्सीडेंट में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई। हादसे से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर मौके से भाग निकला। एक्सीडेंट राजगढ़ के पारायण चौक इलाके में हुआ।

Track entered Rajgarh market crushed 6 vehicles due to brake spread video surfaced accident

मामला राजगढ़ के पारायण चौक इलाके में मंगलवार दोपहर का है। एक ट्रक जिसका ब्रेक फेल हो गया वह बेकाबू हो गया। पहले उसने एक पिकअप वाहन को टक्कर मारी, जिसके बाद उसने उसे घसीटते हुए ले गया। इसी दौरान उसने 5 बाइक और स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। बाजार में इस घटना ने करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी मचा दी। ट्रक ड्राइवर घटना स्थल से भाग निकला।

Track entered Rajgarh market crushed 6 vehicles due to brake spread video surfaced accident

स्थानीय निवासी संजीव शर्मा ने बताया, "हादसे में मेरे बहनोई गोपाल शर्मा (68) की मौत हो गई है। वे रिटायर्ड सेल टैक्स अकाउंटेंट थे और जेल रोड पर रहते थे। दोपहर में स्कूटी से बैंक का काम निपटाने गए थे। लौटते समय ट्रक से घिसटकर आ रहे पिकअप के पहिए के नीचे आ गए।"

Track entered Rajgarh market crushed 6 vehicles due to brake spread video surfaced accident

राजगढ़ से 18 किलोमीटर दूर बाकना गांव में रहने वाले घायल पन्ना लाल तंवर (45) ने बताया कि उनका बेटा पंकज को 11वीं क्लास में एडमिशन कराने के लिए वे राजगढ़ आए थे। उनके साथ बाइक पर उनकी पत्नी अनार बाई (42) और बेटा पंकज (17) भी थे। उन्होंने बताया कि जब वे ट्रक को देखा तो उन्होंने बाइक से कूदकर बचने की कोशिश की, लेकिन उनका बेटा ट्रक की चपेट में आ गया। उसके एक पैर में टूट हो गई। इस हादसे में पत्नी और उन्हें भी चोट आई। इसी बीच बाजार में समोसे-कचौड़ी की दुकान लगाने वाली छोटी बाई (55) भी हादसे का शिकार हो गई। उसके पैर में गंभीर चोट आई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+