'मिले फांसी की सजा,' तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने सुनाई खरी खोटी
Dhirendra Shastri News: तिरुपति मंदिर के प्रसाद में आपत्तिजनक चीजों की मिलावट का मुद्दा गर्म है। इस मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भी बड़ा बयान दिया है।
धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि भारत के सनातन धर्म को भ्रष्ट करने की पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तिरुपति मंदिर के प्रसाद में चर्बी का घी या मछली का तेल मिला है, तो यह एक बड़ा अपराध है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने आंध्र प्रदेश सरकार से सख्त कानून बनाने की अपील की है। ताकि भविष्य में ऐसा मामला सामने ना आए। उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों को हिंदू बोर्ड के अधीन कर देना चाहिए, जिससे किसी भी सनातनी की आस्था को ठेस न पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री का मानना है कि ऐसी स्थिति से बचने के लिए सभी को एकजुट होकर कदम उठाने की आवश्यकता है।
गौरतलब है कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलाने की पुष्टि राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की रिपोर्ट में हुई है। इस पर विवाद उठा हुआ है। आंध्र सरकार पर हिंदू धर्म की आस्थाओं को प्रभावित करने के आरोप लगे है।












Click it and Unblock the Notifications