Bhopal News: 31 अक्टूबर से भोपाल से गुजरने वाली 55 ट्रेनों का बदलेगा समय
Railway Bhopal News: ट्रेन की तरह रेलवे का टाइम टेबल भी इस बार लेट लागू होगा यानी इस साल 1 अक्टूबर को बदलने वाला रेलवे का टाइम टेबल 31 अक्टूबर को बदलेगा सूत्रों के अनुसार रेलवे बोर्ड ने पहले 1 अक्टूबर से टाइम टेबल बदलने का फैसला किया था, लेकिन टाइम टेबल 31 अक्टूबर से ही बदलेगा।
उल्लेखनीय की हर साल विंटर सीजन में रेलवे बोर्ड की ओर से टाइम टेबल में बदलाव किया जाता है। पूरे देश में ट्रेनों के टाइम कौर के सीजन में ट्रेनों को सही समय पर चलने के मकसद से बदले जाते हैं मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण ट्रेनों का शेड्यूल अक्सर बिगड़ जाता है। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने पमरे जॉन सहित सभी जॉन वी मंडलों से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव को लेकर सुझाव मांगे हैं।

जानकारी के अनुसार नया टाइम टेबल लागू होने के बाद 31 अक्टूबर से भोपाल से गुजरने वाली करीब 55 ट्रेनों के समय में 5 से 10 मिनट का फेरबदल किया जा सकता है। इसमें रानी कमलापति से चलने वाली बंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर बाय जबलपुर से चलने वाली बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। इसके अलावा कई प्रमुख ट्रेनें शामिल है।
रेलवे की एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इन दिनों सभी जॉन व मंडलों में तीसरी लाइन को लेकर काम तेजी से चल रहा है कई सेक्शनों पर काम पूरा हो गया है। जहां ट्रायल के बाद सीआरएस की ओर से रेलवे यातायात को लेकर अनुमति भी दे रही है ऐसे में इन सेक्शनों पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने से ट्रेन के आने-जाने का समय घट जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications