'बूथ कैप्चरिंग करने वाले को दिया टिकट', कांग्रेस छोड़ने के बाद विधायक रामनिवास रावत का खुलासा
MP Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिगिविजय सिंह के करीबी नेता रामनिवास रावत ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया।
अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने की वजह बताई है और कई बड़े खुलासे किए हैं। रामनिवास रावत ने कांग्रेस पर नाइंसाफी करने के आरोप लगाए है।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कांग्रेसी विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "कई मौके ऐसे आए, जब मुझे पद दिए जा सकते थे। लेकिन उन्होंने हर बार मेरे साथ नाइंसाफी की। रावत ने कहा कि मैं क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं। विकास के लिए राशि लेना और विकास के लिए काम स्वीकृत करना यही मेरी शर्तें हैं।
रामनिवास रावत ने टिकट को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा, "इस बार तो कांग्रेस ने लोकसभा में ऐसे नेता को प्रत्याशी बनाया है। जिसने मेरे 2 लोकसभा चुनावों में मेरे खिलाफ बूथ कैप्चरिंग कराई। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा जो एक भी दिन पार्टी का सदस्य नहीं रहा, न ही कभी एक दिन कभी मीटिंग ली, ऐसे नेता को टिकट दे दिया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रामनिवास रावत की जमकर तारीफ करते हुए कहा, इनके काम और व्यवहार से मैं पहले से आकर्षित था। मैं चाहता था कि, ऐसा नेता गलत पार्टी में है, यह हमारी पार्टी में होना चाहिए।
मुख्यमंत्री मोहन ने विजयपुर और श्योपुर जिले का विकास करने में कोई कमी नहीं छोड़ने की बात कहते हुए कहा कि चंबल, पार्वती और कूनो नदियों पर एक बड़ा प्रोजेक्ट लगेगा, जो किसान के खेतों तक पानी पहुंचाएगा।












Click it and Unblock the Notifications