मध्य प्रदेश: सतना में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

Satna building collapsed hindi news: मध्य प्रदेश के सतना में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक तीन मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। हादसे में दो लोगों के दबे होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर करवाया।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 10.15 पर इलाके में तेज आवाज सुनाई दी। लोग जब बिहारी चौक पहुंचे, तो वहां पर एक तीन मंजिला इमारत गिरी मिली। जिस पर तुरंत जेसीबी को बुलाकर मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर सिर्फ दो लोगों के अंदर फंसे होने की खबर है। प्रशासन फिलहाल वहां पर जांच करवा रहा।

Satna

एक चश्मदीद के मुताबिक बिल्डिंग में रेडीमेड कपड़ों और साड़ियों का शोरूम था। ऊपरी मंजिल पर रिनोवेशन का काम भी चल रहा था। इमारत छत्तूमल सबनानी की है। ये हादसा कैसे हुआ, अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

Recommended Video

    मध्य प्रदेश: सतना में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

    विधायक मौके पर पहुंचे
    वहीं घटना की खबर मिलते ही सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाह मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि कुछ मरम्मत का काम चल रहा था और उसी दौरान ये इमारत ढह गई। ये स्पष्ट नहीं है कि अंदर कितने लोग फंसे हैं, बचाव कार्य जारी है।

    कुछ वाहनों को हुआ नुकसान
    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इमारत का मलबा काफी दूर तक फैला है, ऐसे में उसकी चपेट में कई वाहन भी आ गए, जिनको नुकसान पहुंचा है। आसपास की इमारतों को भी एहतियात के तौर पर खाली करवाया गया है। साथ ही उसकी जांच की जा रही। अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। वहां मौजूद लोग बता रहे कि उसके अंदर कुछ काम चल रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+