भाजपा की 5वीं सूची में होंगे चौंकाने वाले नाम, 18 से ज्यादा विधायकों के काटेंगे, डैमेज कंट्रोल की तैयारी
MP BJP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा अब तक उम्मीदवारों की चार सूची जारी कर चुकी है। जिसमें 136 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। वहीं भाजपा पांचवी सूची में चौंकाने वाले नाम शामिल कर सकती है। दरअसल, भाजपा उम्मीदवारों की चार सूची में अब तक मैच तीन विधायकों की टिकट काटे गए हैं, जबकि अब आने वाली बाकी की सूचियों में तीन दर्जन से ज्यादा विधायकों के टिकट काटने की तैयारी हो चुकी है।
टिकट कटने के बाद कई क्षेत्रों में हंगामा होने की आशंका भी जताई जा रही है। इस इट डैमेज कंट्रोल को रोकने के लिए एक-दो दिन में पार्टी के वरिष्ठ नेता रणनीति बनाकर उसे पर दो दिन तक काम करेंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो अगली सूची नवरात्रि में आएगी गौरतलब है कि भाजपा के अभी 66 विधायकों की टिकट क्लियर नहीं हुए हैं, जबकि कुल 94 उम्मीदवार घोषित होना बाकी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन विधायकों की टिकट काटने की संभावना है, उन्होंने भोपाल से लेकर दिल्ली तक अपनी दौड़ तेज कर दी है। वह पार्टी के अलावा आला नेताओं से संपर्क कर अपनी उम्मीदवारी फिर से सुनिश्चित करवाने के प्रयास में जुटे हुए, लेकिन पार्टी इस बार कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है। इसलिए जिन विधायकों की स्थिति ठीक नहीं है पार्टी उनके हर-हाल में टिकट काटने का मन बना चुकी है। यशोधरा राजे सिंधिया पहले से चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी है तो साफ हो गया है कि इस बार शिवपुरी से यशोधरा की जगह कोई अन्य नेता भाजपा से चुनाव लड़ेगा।
इसमें से कुछ ऐसे विधायक है जिनकी जीत पिछले चुनाव में 5000 वोटों से कम हुई थी। जबकि कुछ ऐसे हैं जो परिवार के सदस्य के कारण उनका विरोध हो रहा है, जबकि परिवारवाद को कमजोर करने के लिए दो विधायकों के टिकट इस बार काटे जा रहे हैं। पार्टी के नेताओं को अंदाजा है कि टिकट कटने के बाद कुछ स्थानों पर विधायक के समर्थक हंगामा कर सकते हैं। इस हंगामे कोई रोकने के लिए पार्टी एक-दो दिन में प्रयास तेज कर देगी। ताकि नए उम्मीदवार को विरोध का सामना न करना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications