MP Weather: सावधान! ठंड के बीच बिगड़ने जा रहा है एमपी का मौसम, इन जिलों में आज होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी
Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। दिन में धूप और रातें सर्द होने लगी है। इसके साथ ही बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके प्रभाव से भी 10 से 13 दिसंबर के दौरान देश के कुछ हिस्सों में बारिश देखी जा सकती है।
सोमवार को सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश देखी जा सकती है। जबकि ग्वालियर-चंबल संभाग में बर्फीली हवाएं चलेंगी तो भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा।

सूबे के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट के चलते ठंड के जोर पकड़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो देश में दो वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। जिनका असर मध्य भारत के कुछ हिस्सों तक देखा जा सकता है। मौजूदा वेदर सिस्टम के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में फौरी तौर पर तापमान में कुछ बढ़ोतरी देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications