खौफनाक वारदात: दो बच्चों को कुएं में फेंककर मायके चली गई मां, दिल दहला देगी MP की ये क्राइम स्टोरी
Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के केरबना गांव में 4 मई को एक कुएं में मिले दो नाबालिग के बच्चे के शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या के आरोप में बच्चों के मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है।
महिला ने ही अपने पति से विवाद के चलते 2 बच्चों को कुएं में धकेल दिया था और तीन साल की तीसरी बेटी को लेकर अपने मायके चली गई थी। पुलिस ने जब इस मामले में जानकारी जुटाई तो पूरा घटनाक्रम सामने आ गया।

खुलासा करते हुए दमोह पुलिस ने जानकारी बताया कि 04 मई को केरबना गांव के कोटवार ने पुलिस को जानकारी मिली थी कि कलू जैन के खेत में बने कुंए में 2 बच्चों के शव मिले हैं। पुलिस पहुंची और कुछ ही समय में दोनों शव की पहचान जिनकी पहचान वैशाली 11 साल और इस्सू उर्फ ईशांत 05 साल निवासी सुनवाहा थाना बकस्वाहा के रूप में हुई हैं।
जांच के दौरान मृतक बच्चों के पिता रज्जू सिंह 31 ने जानकारी दी कि मेरी पत्नी दशौदाबाई अपनी भतीजी की शादी में मेरे साथ चलने को कह रही थी। मेरे मना करने पर हम दोनों में विवाद हो गया था। मेरी पत्नी दशौदा ने गुस्से में कहा कि मैं ऐसा कुछ करूंगी कि तुम पछताओगे और 3 बच्चों वैशाली, मझला बेटा इस्सू उर्फ ईशांत और छोटी बेटी संध्या तीन साल को लेकर मायके जाने की कहकर चली गई। जब मैनें अपनी ससुराल में अपनी पत्नी बच्चों की जानकारी ली तो पता चला कि वहां नहीं पहुंची।
मैंने अन्य जगह तलाश किया। 04 मई मेरी पत्नी सिर्फ छोटी बच्ची के साथ सेमरा गांव में मिली। मैंने बच्चों के बारे में पूछा, तो मेरी पत्नी ने जानकारी दी कि उसने दोनो बच्चों को गुस्से में आकर 30 मई को मंगलवार को केरबना गांव में एक खेत में बने कुंए में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।
पूछताछ में महिला ने घटना स्वीकार कर ली। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications