दतिया में मरीज का इलाज करने की वजह से डॉक्टर हो गया कंगाल, जानिए वजह

दतिया में डॉक्टर दंपत्ति के घर में मरीज बनकर घुसे बदमाशों ने कर ली लूट

दतिया, 6 सितंबर। दतिया में एक डॉक्टर के पास मरीज उपचार करवाने पहुंचा था। डॉक्टर मरीज को इंजेक्शन लगाकर उपचार कर रहा था इतने में मरीज ने कट्टा निकाल लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर को ही लूट लिया। पूरा मामला दतिया की ठंडी सड़क का है।

मरीज बनकर पहुंचा था बदमाश

मरीज बनकर पहुंचा था बदमाश

दतिया में ठंडी सड़क पर डॉक्टर दंपत्ति निवास करते हैं। डॉक्टर गुलशन और डॉक्टर कंचन अपने घर पर ही मरीजों का उपचार भी करते हैं। सोमवार की रात को एक मरीज अपना पेट दर्द का उपचार करवाने के लिए डॉक्टर दंपति के घर पर पहुंचा था। इस मरीज का उपचार करना ही डॉक्टर दंपत्ति को भारी साबित हो गया

इंजेक्शन लगा रहे थे डॉक्टर तभी आ गए मरीज के साथी

इंजेक्शन लगा रहे थे डॉक्टर तभी आ गए मरीज के साथी

डॉक्टर दंपति ने जानकारी देते हुए बताया कि रात के वक्त उनके घर पर एक मरीज पेट दर्द का उपचार करवाने आया था उसके साथ उसका एक साथी मौजूद था। डॉक्टर दंपत्ति ने मरीज को इंजेक्शन लगाकर उसके पेट दर्द में राहत देने की कोशिश की तभी मरीज के 6 साथी डॉक्टर के घर में प्रवेश कर गए। कुल 8 बदमाशों ने डॉक्टर दंपति को पकड़ लिया।

बदमाशों ने निकाल लिए कट्टे और चाकू

बदमाशों ने निकाल लिए कट्टे और चाकू

डॉक्टर दंपत्ति ने बताया कि बदमाशों ने तुरंत अपने पास से कट्टे और चाकू निकाल लिए और डॉक्टर दंपति को धमकाते हुए उनके घर में लूटपाट शुरू कर दी। डॉक्टर दंपति ने बताया कि बदमाश उनके घर से 7 तोला सोना और ₹22000 नगदी लूटकर ले गए।

माल लूटकर बाइक और चाकू छोड़ गए बदमाश

माल लूटकर बाइक और चाकू छोड़ गए बदमाश

डॉक्टर दंपत्ति को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाश जाते जाते हैं अपना एक चाकू घर के अंदर छोड़ गए और दो बाइक घर के बाहर छोड़ गए। लुटे हुए दंपत्ति ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी।

एसपी ने गठित की एसआईटी

एसपी ने गठित की एसआईटी

डॉक्टर दंपत्ति के घर में घुसकर लूट की इस वारदात की जानकारी जब एसपी अमन राठौर को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए तुरंत एक एसआईटी का गठन कर दिया है। एसपी का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

पहले भी हो चुकी है डॉक्टर दंपत्ति के साथ लूट

पहले भी हो चुकी है डॉक्टर दंपत्ति के साथ लूट

डॉक्टर दंपति ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर में पहले भी दो बार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। साल 1992 में बदमाशों ने उनके घर में घुसकर लूट की थी इसके बाद साल 2005 में भी बदमाशों ने उनके घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। डॉक्टर दंपति घर में अकेले रहते हैं और इसी बात का फायदा बदमाश उठा लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+