किसी का गला काटा, किसी के पैर काटे, 50 से ज्यादा गोवंशों की हत्या कर नदी में डुबोने का मामला पहुंचा सीएम हाउस

Seoni News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 50 से ज्यादा गायों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यहां 50 गायों और बैलों की खौफनाक तरीके से गला रेतकर मर्डर किया गया है। यही नहीं उन्हें नदी में बहाए जाने की घटना ने अब तूल पकड़ लिया है।

यह घटना मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंच गया है। सीएम मोहन ने इस घटना में कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिले के एसपी कलेक्टर को खुली छूट दे दी है।

Case of drowning 50 cattle in the river Seoni News

बता दें, कि मध्य प्रदेश में ऐसे कई जिले हैं, जहां पर गोवंश का अवैध परिवहन करके उन्हें स्लाटर हाउस भेजा जाता है। इसमें सिवनी का नाम भी प्रमुख है। इसके अलावा बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, उज्जैन, बालाघाट, छिंदवाड़ा, रतलाम, नीमच आदि जिलों में गोवंश का अवैध परिवहन प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा होता है।

सिवनी के मामले में भी यही माना जा रहा है कि यहां पर गोवंश के अवैध परिवहन पर सख्ती बरतने की स्थिति देखकर आरोपियों ने गौवंश का गला काटकर उन्हें नदी में बहा दिया। एमपी पुलिस ने प्रदेश भर में 6 महीने के भीतर अवैध गोवंश परिवहन के 575 मामला दर्ज किये हैं। इनमें 1121 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 7524 गोवंश को मुक्त कराया गया, साथ ही 342 वाहन जब्त किए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शपथ लेने के बाद सबसे पहले पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके गोवंश वध पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश दिए थे। पुलिस ने जांच के लिए 10 वर्षों के गोवंश के अवैध परिवहन के ट्रेंड का विश्लेषण किया और ऐसे मार्ग चिह्नित किए, जहां से गोवंश का चोरी से परिवहन किया जा रहा था।

इस आधार पर कार्ययोजना तैयार की। इससे पता चला कि प्रदेश के दक्षिण व पश्चिम के सीमावर्ती जिलों में गोवंश का अवैध परिवहन अधिक होता है। इस वर्ष 13 से 20 जून तक प्रदेश में गोवंश के अवैध परिवहन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें 70 प्रकरण दर्ज कर 528 पशु मुक्त कराए गए हैं। अब इस मामले में भी प्रशासन ने सख्ती के साथ काम करना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+