पन्ना: कृष्णा कल्याणपुर की जमीन से चमकी सुरेंद्र की किस्मत, लाखों का ‘हीरा’ मिला
सागर, 24 जून। पन्ना की जमीन से फिर मजदूर की किस्मत चमक उठी है। कृष्णाकल्याणपुर की उथली खदान ने नायाब हीरा उगला है। खदान लीजधारक सुरेंद्र काफी गरीब परिवार है, उसने खदान लेते समय मंदिर में मन्नत मांगी थी, जैसे ही हीरा बिकेगा वह सबसे पहले मंदिर की सीढियां बनवाएगा। हीरे को जिला हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। हीरे की अनुमानित कीमत करीब 10 से 15 लाख बताई जा रही है।

पन्ना जिले के धर्मपुर थानाक्षेत्र के अमलिया गांव का रहने वाला सुरेंद्रपाल छह महीने पहले तक मजदूरी कर परिवार चलाताा था, उसने कृष्णाकल्याण्पुर में उथली खदान की लीज स्वीकृत कराई थी। छह महीने खदान में पसीना बहाता रहा। जब भी गांव जाता तो मंदिर में भगवान से प्रार्थना करता था। आखिरकार उसकी किस्मत शुक्रवार को चमक उठी, उसे खदान से करीब 3.15 कैरेट का हीरा दिया है। हीरा मिलने के बाद सुरेंद्र पाल और उसके परिवार के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं।

कलेक्टोरेट स्थित हीरा कार्यालय में जमा कराया हीरा
सुरेंद्र पाल ने पन्ना जिला मुख्यालय पर कलेक्टोरेट स्थित जिला हीरा कार्यालय पहुंचकर हीरा जमा करा दिया है। उसे बताया गया कि हीरा उज्जवल क्वालिटी का है। रंग साफ है। इसे आगामी दिनों में होने वाली नीलामी में रखा जाएगा।
हीरा बिकने के बाद सबसे मंदिर में लगाएगा पैसा
सुरेंद्र पाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि उसने अपने गांव के मंदिर में भगवान से हीरा मिलने के लिए प्रार्थना की थी। ईश्वर ने प्रार्थना सुन ली है, अब जैसे ही नीलामी में हीरा बिकेगा और खाते में पैसा आएगा, सबसे पहले मंदिर की सीढियों का निर्माण कराना है। इसके बाद वह बच्चों की परवरिश और उनकी बेहतर पढाई पर राशि खर्च करेगा।












Click it and Unblock the Notifications