The Kerala Story धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, सत्य घटना पर बनी फिल्म, बहनों को समझ जाना चाहिए
धीरेंद्र शास्त्री ने 'द केरला स्टोरी' पर कहा है दूसरे धर्म पर उतना ही विश्वास करना चाहिए जितना समुद्र में डाले हुए सिक्के मिलने का भरोसा होता है। उन्होंने फिल्म का जिक्र करते हुए कहा यह सत्य घटना पर बनी फिल्म है।

द केरला स्टोरी (The Kerala Story) पर देशभर में मचे बवाल के बीच मप्र के छतरपुर स्थित बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने फिल्म का समर्थन करते हुए कहा है कि यह फिल्म सत्य घटना पर बनी है। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि दूसरे धर्म पर विचार करने से अच्छा अपने धर्म पर मरना ठीक है।
Recommended Video
बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने द केरला स्टोरी (The Kerala Story) को लेकर कहा कि जब तक ऐसी घटनाएं घटती रहेंगी, ऐसी फिल्में बनती रहेंगी। इस फिल्म से समझ जाना चाहिए कि अब हिन्दुओं को जाग जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी बहनों को तो खासकर यह जान लेना चाहिए, उन्होंने श्रीमद भागवत गीता के एक श्लोक को कहते हुए कहा कि दूसरे धर्म का विचार करने से अच्छा अपने धर्म पर मरना ठीक है। दूसरे धर्म पर उतना ही विश्वास करना चाहिए, जितना समुद्र में डाले हुए सिक्के के मिलने का भरोसा रहता है।
सागर में श्रीहनुमंत कथा के बाद प्रश्नोत्तरी के दौरान फिल्म पर बोले
पं. धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश में सागर जिले के जैसीनगर में तीन दिवसीय श्रीहनुमंत कथा के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने पहले दिन की कथा के बाद रात में भक्तों के लिए प्रश्नोत्तरी दरबार लगाया था। इस दौरान सवालों के बीच फिल्म द केरला स्टोरी और हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं के चित्र विभिन्न उत्पादों पर छापने की बात भी एक भक्त ने रखी थी। इस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि द केरला स्टोरी फिल्म सत्य घटना पर बनी है। ये देश की वर्तमान परिस्थिति है और हम सब हिन्दुू सोए हुए हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग मुझ पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हैं, जबकि हम भड़काऊ बातें नहीं करते बल्कि हिन्दुओं को जगाने के लिए सनातन और शास्त्रों की बात करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications