तभी मांग भरूंगा जब... मंडप में दूल्‍हे ने कर दी अजीबोगरीब डिमांड, दुल्हन हो गई बेहोश

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बीती रात दहेज के लालची दूल्हे पक्ष ने ऐसी डिमांड रखी कि दुल्हन बेहोश होकर अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हे और उसके चार अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खरगोन कोतवाली के अजय दुबे के जानकारी अनुसार खंडवा निवासी दुल्हन रक्षा की मां रेखा मंडलोई ने मामले की शिकायत की है। शिकायत पर दूल्हे आनंद गरासे उसके पिता कमल गरासे, बलराम गरासे व अन्य 2 रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Khargone News

उन्होंने बताया कि कल खंडवा निवासी दुल्हन पक्ष और खरगोन के तालाब चौक निवासी दूल्हा पक्ष नत्थू माली धर्मशाला में विवाह के लिए आए हुए थे। सब कुछ ठीक चल रहा था और लगन भी हो गए। अचानक दूल्हे और उसके पिता ने 20 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। इस मांग से दुल्हन पक्ष सकते में आ गया।

उन्होंने कहा कि शादी समारोह के पहले यह सब बातें की जाने चाहिए थी, ताकि वह तैयारी करके आते। काफी मान मनौव्वल के बावजूद दूल्हा पक्ष नहीं माना और वह शादी छोड़कर चले गए। मामले को देखकर दुल्हन बेहोश हो गई उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

दुल्हन की मां रेखा मंडलोई के जानकारी मुताबिक चूंकि उनके समाज में लड़की के लगन नहीं देखने की परंपरा है। इसलिए वे लोग दूसरे कमरे में चले गए थे। उन्होंने कहा की लगन होने के बाद दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरी। दूल्हा अचानक उठकर बाहर जाने लगा। जब वे दौड़कर उसके पास पहुंचे तो दूल्हे के पिता ने दूल्हे की नौकरी लगवाने के लिए 20 लाख रुपए मांगे।

अचानक इतनी बड़ी डिमांड पूरी करने की उनकी हैसियत नहीं थी। उन्होंने इसके बाद दुल्हन और उसके भाई को धक्का दिया जिससे दुल्हन के भाई का पैर हवन कुंड में जाकर जल गया। उन्होंने बताया कि हमने उनके हाथ पैर जोड़ लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा और वह शादी छोड़कर चले गए। इस दौरान दूल्हे ने अपनी पगड़ी भी उठाकर फेंक दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+