The Great Khali: किसान आंदोलन को लेकर बोले द ग्रेट खली 'कुछ लोगों के बहकावे में आ जाते हैं किसान'
The Great Khali: मध्य प्रदेश के बैतूल पहुंचे मशहूर रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की है। साथ ही किसान आंदोलन को लेकर भी बयान दिया हैं।
ग्रेट खली बैतूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर आम दंगल में शामिल होने पहुंचे थे। इस दंगल में फ़िल्म दंगल और सुल्तान काम कर चुके पहलवान भी शामिल हुए हैं।

बैतूल बाजार क्षेत्र में श्री रुक्मणि बालाजी पुरम मंदिर के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर विशाल आम दंगल में ग्रेट खली बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दंगल में आस पास के जिलों से भी कई पहलवान अपनी कुश्ती के दांव पेंच दिखाने आए।
द ग्रेट खली पहली बार बैतूल आए जिसके कारण उन्हें देखने लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। खली ने मंदिर के दर्शन किए और उनका रोड शो निकाला गया, रोड शो कार्यक्रम थल पहुंचा जहाँ उनका स्वागत किया गया और आतिशबाजी भी की गई। द ग्रेट खली के साथ सेल्फी खिचवाने भी काफी लोग जमा हो गए थे।
कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा के दौरान दलीप सिंह राणा(द ग्रेट खली) ने जानकारी दी की हर कोई ग्रेट खली नहीं हो सकता है। मेरे साथ भगवान और लोगों का आशीर्वाद है। पंजाब में स्थित मेरी अकादमी CWE में कई रेसलर तैयारी करते हैं।
देश में चल रहे है किसानों के आंदोलन को लेकर खली का कहना है की ये जो किसान है बहुत थोड़े लोग हैं जो बहकावे में आते हैं। पीएम मोदी जो नीतियां बनाई हैं उससे किसानों को जो फैसिलिटी मिल रही हैं वो शायद ही पहले मिलती थी। किसान सिर्फ बहकावे के शिकार हुए हैं।हम सारी चीजें सरकार पर थोपना चाहते हैं। ऐसा नहीं होता खुद में भी जुनून होना चाहिए तभी बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के इस लोकसभा चुनाव में 400 पार वाले नारे को द ग्रेट खली ने एक दम सही बताया। उन्होंने आगे कहा की जो कुछ भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है वो पहले किसी ने नहीं किया। भारतीय पहलवान और भारतीय स्पोर्ट्स में पहले से काफी इम्प्रूवमेंट हुए हैं, सरकार लगातार सपोर्ट कर रही है।
आये दिन नए युवकों की हार्ट अटैक और जिम में एक्सरसाइज के दौरान होने वाली डेथ को लेकर दलीप सिंह ने कहा की जिम में प्रोटीन के बहाने स्टेरॉयड दिए जाते हैं, सोया, चना, मकई और दूध से नेचुरल प्रोटीन बनता है। प्रोटीन की आड़ में स्टेरॉयड मिलाया जाता हैं। जिससे की नुक्सान होता है। हार्ट अटैक होते हैं। जिससे की प्रोटीन बदनाम होता है। मै कहता हूँ की जो प्रोटीन खाते हैं उन्हें बड़ा सोच समझ कर खाना है। बहुत सारे कोच मिस गाइड करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications