शादी के दिन हुआ खुलासा, दोबारा विवाह कर रहा था लड़का; फिर जयमाला के बाद दुल्हन ने उठाया ये कदम

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी से ठीक पहले दुल्हन को तब तगड़ा झटका लगा। जयमाला के बाद भाई के पास एक ऐसा मैसेज आया जिससे दूल्हे की पोल खुल गई और शादी कैंसिल हो गई।

शहर के परासिया रोड स्थित एक लॉन में शादी थी। गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंची। दूल्हा नई दुल्हन को जयमाला भी पहना चुका था। तभी लड़की के भाई के पास किसी रॉन्ग नंबर से फोन आया कि दूल्हा तो पहले से ही शादीशुदा है। उसका एक बेटा भी है। फोन करने वाले ने व्हाट्सएप पर फोटो सहित अन्य जानकारियां भी उसके भाई के मोबाइल पर भेज दी। फिर क्या था, लड़की पक्ष नाराज हो गया।

Chhatarpur News

इस बात को लेकर जब लड़के पक्ष से पूछा गया तो पहले तो दूल्हा और उसके परिजन पहली शादी से इनकार करते रहे, बाद में सबूत दिखाए जाने पर गुमराह करते हुए हामी भरी। लड़की पक्ष ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। दूल्हे के दूसरी शादी के मंसूबों पर पानी फिर गया और लड़की भविष्य की परेशानियों से बच गई।

पूरा मामला 20 अप्रैल का है ।बारात पड़ौसी सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र के एक गांव से आई थी। बारात का स्वागत सहित शुरूआती रस्में लड़की पक्ष ने बड़े धूमधाम से किया। जयमाला के दौरान रात लगभग 12 बजे जैसे ही लड़की पक्ष को रॉन्ग नंबर से फोन आया और वाट्सएप पर फोटो मिली तो नजारा बदल गया।

लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हे के जीजा और भाई ने खूब विवाद किया। गालीगालौच के साथ धमकियां भी दी। तब पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पहुंचकर दूल्हा सहित तीनों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को की गई शिकायत में लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी है। आरोप लगाया है कि दूल्हे और परिजनों ने उन्हें धोखा दिया है। पहले ही बता देते तो उनकी इस तरह बदनामी रुपयों की बर्बादी नहीं होती। लड़की पक्ष ने शादी समारोह में हुआ खर्च, दूल्हे पक्ष को दिए सोने की जूलरी वापस करने की मांग रखी है।

लड़की पक्ष की लिखित शिकायत पर दूल्हा और उसके दो परिजनों को कस्टडी में लिया गया था। जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। शिकायत के आधार पर आगे जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+