Chhindwara News: आग में 15 लाख के टैबलेट कम्प्यूटर हो गए राख, नवोदय स्कूल के बच्चों को आए थे बंटने

(Chhindwara news) मप्र के छिंदवाड़ा सिंगोड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय में करीब 15 लाख रुपए के टैबलेट कम्प्यूटर राख हो गए है। यहां अचानक आग लग गई, जिसकी वजह से स्कूल के जिस कमरे में 120 टैबलेट कम्प्यूटर रखे थे, वह भी चपेट में आ गए। ये यहां पढ़ने वाले बच्चों को बंटना था, लेकिन प्रबंधन ने इन्हें बांटने की बजाय ताले में बंद करवाकर रखवा दिया था। अग्नि हादसे में स्कूल के कई कीमती सामान का भी नुकसान हुआ है।

aag

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के संसाधन मुहैया कराने लाखों-करोड़ों खर्च करती है। बच्चों को सामान बांटने के लिए भेजती है, लेकिन कई स्कूलों में प्रबंधन उन्हें महीनों सहेजकर रखे रहता है। जिससे कई बार बच्चों के हक़ का कीमती बर्बाद हो रहा है। मप्र के छिंदवाड़ा जिले के नवोदय स्कूल में भी ऐसी ही लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां अचानक भीषण आग गई, जिससे बच्चों को बंटने के लिए रखे करीब 120 टैबलेट कम्प्यूटर जलकर ख़ाक हो गए। स्कूल के जिस कमरे में ये रखे गए थे, वहां लैपटॉप और अन्य सामान भी था। वह भी राख के ढेर में तब्दील हो गया।

रात के वक्त हुए इस अग्निहादसे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। जब तक आग बुझाने फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती तब तक उस कमरे में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था, जहां बच्चों को बंटने वाले टैबलेट कम्प्यूटर रखे थे। जानकारी के मुताबिक एक टैबलेट लगभग 15 हजार रुपए का था। इस हिसाब से लगभग 15 लाख का नुकसान बताया जा रहा। वहीं प्रबंधन पर टैबलेट वितरित न करने को लेकर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे है। कुछ अभिभावकों ने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग भी की है। इसके साथ ही स्कूल में अग्निकांड से निपटने के इंतजामों की पोल भी खुली। आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+