Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्‍वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मध्‍य प्रदेश सीएम मोहन छात्रों के साथ करेंगे सामूहिक सूर्य नमस्‍कार

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को हर साल की तरह इस बार भी मध्‍य प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्‍वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राज्‍य के समस्त विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर में विद्यार्थियों के साथ योग करेंगे।

Swami Vivekananda Jayanti,

युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम, स्वामी विवेकानन्द के रिकॉर्डेड ऑडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद रेडियो प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम आकाशवाणी के प्रदेश के सभी प्रसारण केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।

मध्‍य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ एक संकेत पर किया जाएगा। जि़लों में आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन में स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, समितियों के लोग मौजूद रहेंगे।

कक्षा 6वी से 12वी तक के छात्र-छात्राएं स्वैच्छिक रूप से इस सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्राथमिक शाला में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चे सूर्य नमस्कार करने में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे विद्यालयों में दर्शक बनकर इसे देख सकेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+