mp municipal election: सिंधिया की एंट्री से बिगडे मंत्रियों के गणित, नए नाम से पेंच फंसा, जोर आजमाइश तेज
सागर, 13 जून। मप्र में निकाय चुनाव में महापौर के टिकट को लेकर कद्दावर मंत्री पहले से अपने-अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए जोरआजमाइश में जुटे थे, ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री से कई जिलों में महापौर सीट के लिए पेंच फंस गया है। सागर में भी यही स्थिति बन रही है। पहले से ही नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव अपने एक-एक नाम पर अडे थे, अब सिंधिया न भी सागर से एक नाम आगे कर गणित को उलझा दिया है। हालांकि उम्मीद है कि मंगलवार को टिकट की घोषणा कर दी जाएगी।

सागर महापौर टिकट अपने अपने समर्थक को दिलाने के लिए आला कमान के अलावा मंत्री भी आमने सामने हैं। बीते तीन दिन से ये किसी एक नाम पर एकमत नहीं हो सके। मंत्री भूपेंद्र सिंह व गोपाल भार्गव ने अपने समर्थकों में एक-एक नाम बढाकर पेंच फंसाया था। इसी बीच प्रदेश में सिंधिया ने महापौर टिकट को लेकर सीएम से मुलाकात कर अपनी सूची सौंपी थी, जिसके बाद सागर का भी पेंच फंस गया है। बताया जा रहा है कि उनके खेमें से कांग्रेस से भाजपा में गए नेता की पत्नी को टिकट दिलाने सिंधिया ने नाम आगे बढा दिया है। इस नाम के सामने आने के बाद भाजपा खेमे में बगावत के स्वर उठने लगे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने तो खुले आम निर्दलीय चुनाव लडने की घोषणा कर सबको चौंका दिया है।
सागर महापौर के लिए 27 से अधिक नाम हैं
भारतीय जनता पार्टी में महापौर टिकट के लिए रोज दावेदारों की सूची बढती जा रही है। इसमें शनिवार तक जहां 20, रविवार को 24 नाम थे, अब ये बढकर 27 से अधिक हो गए हैं। हालांकि पार्टी इनकी पैनल तैयार कर आलाकमान को सौंप चुकी है। सीएम खुद सूची लेकर दिल्ली पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने इस पर मुहर लगा दी है। जल्द ही घोषणा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications