MP: नए साल पर छुट्टियों होंगी खास, इन जिलों को रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेन की सौगात
शीतकालीन छुटि्टयों एवं क्रिसमस के दौरान अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए रतलाम मंडल से होकर निजामुद्दीन से तिरूवनंतपुरम के मध्य दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलेगी।
गाड़ी संख्या 04082 निजामुद्दीन तिरूवनंतपुरम स्पेशल 28 दिसम्बर, 2024 को हजरत निजामुद्दीन से 19.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(05.30/05.33, 29.12.2024) होते हुए 30 दिसम्बर, 2024 को 19.45 बजे तिरूवंतपुरम रेलवे स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 04081 तिरूवनंतपुरम हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 31 दिसम्बर, 2024 को तिरूवनंतपुरम से 07.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(21.00/21.03 , 01 जनवरी, 2025) होते हुए 02 जनवरी, 2025 को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कोटा, रतलाम, वडोदरा, उधना, वसई रोड, पनवेल, रोहा, चिपलून, रत्नागिरी, कनकवली, थिविम, मडगांव, कारवाड़, कुमता, मुकाम्बिकारोड बैंदूर, कुंदापुरा, उड्डूपी, मंगलोर, कोसरगोड, कन्नूर, कोझिकोड, षोरणूर, त्रिसूर, अलुवा, एर्नाकुलम, कोट्टयम, तिरूवल्ला, चेंगन्नूर, कायमकुलम, कोल्लम एवं वर्कला शिवगिरी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
यह ट्रेन सेकंड एसी, थर्ड एसी एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी। ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव सहित अन्य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण www.enquiry.Indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते है।
अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य स्पेशल ट्रेन
शीतकालीन छुटि्टयों एवं क्रिसमस के दौरान अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए रतलाम मंडल से होकर अजमेर से बान्द्रा टर्मिनस के मध्य दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09623 अजमेर बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 01 जनवरी, 2025 बुधवार को अजमेर से 10.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(19.40/19.50, बुधवार) होते हुए गुरूवार को 06.45 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09624 बान्द्रा टर्मिनस अजमेर स्पेशल 02 जनवरी, 2025 गुरूवार को बान्द्रा टर्मिनस से 10.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम( 21.15/21.25, गुरूवार) होते हुए शुक्रवार को 10.15 बजे अजमेर पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन एल.एच.बी. रेक से चलेगी जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकानॉमी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव सहित अन्य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण www.enquiry.Indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते है।
ये भी पढ़े- MP: छुट्टियों के बीच रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेन की सौगात, इन जिलों से होकर गुजरेगी












Click it and Unblock the Notifications