Diwali और छठ पूजा पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, उज्जैन से इंदौर तक यात्रियों को मिलेगा फायदा
दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर जयनगर-अहमदाबाद-जयनगर के मध्य दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराये पर चलेगी।
गाड़ी संख्या 09467 अहमदबाद जयनगर स्पेशल 25 अक्टूबर दिन शुक्रवार को अहमदाबाद से 16.35 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(22.00/22.10, शुक्रवार), नागदा(22.38/22.40) एवं उज्जैन(23.45/23.50) होते हुए रविवार को 07.30 बजे जयनगर स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09468 जयनगर अहमदाबाद स्पेशल 27 अक्टूबर दिन रविवार को जयनगर से 10.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन(16.55/17.00, सोमवार), नागदा(17.55/17.57) एवं रतलाम (19.00/19.10) होते हुए मंगलवार को 01.10 बजे अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नडियाड, छायापुरी, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संतहिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।
ट्रेन संख्या 09467 की बुकिंग 24 अक्टूबर, 2024 (14.30बजे) से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया
www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
उधना-गया-वडोदरा त्यौहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन
दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर उधना से गया एवं गया से वडोदरा के मध्य एक-एक फेरा स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराये पर चलेगी।
गाड़ी संख्या 09011 उधना गया स्पेशल 25 अक्टूबर शुक्रवार को उधना से रात्रि 22.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद(02.50/02.52, शनिवार), रतलाम(05.00/05.10), नागदा(05.50/05.52), उज्जैन(07.10/07.15) एवं मक्सी(08.00/08.02) होते हुए रविवार को प्रात: 07.00 बजे गया स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09012 गया वडोदरा स्पेशल 27 अक्टूबर दिन रविवार को गया से 10.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्सी(07.55/07.57, सोमवार), उज्जैन(08.40/08.45), नागदा(09.25/09.27), रतलाम( 10.00/10.10) एवं दाहोद (11.30/11.32) होते हुए सोमवार को 14.00 बजे वडोदरा रेलवे स्टेशन पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, संतहिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चुनार, पं. दीनदयाल उपाध्याय सासाराम एवं डेहरी ओन सोन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 09011 उधना गया का सायण एवं भरूच रेलवे स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन सेकंड एसी कम थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।
ये भी पढ़े- MP News: दिवाली पर मिठाई खाने वाले हो जाएं सावधान, नकली मावा करेगा परेशान












Click it and Unblock the Notifications