Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: दिवाली पर मिठाई खाने वाले हो जाएं सावधान, नकली मावा करेगा परेशान

मध्यप्रदेश के खरगोन में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा निर्देशानुसार दीपावली के त्यौहार पर खरगोन शहर एवं कसरावद एवं बडवाह अनुभाग में छापामार कार्यवाही की है।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रतिष्ठानों से औचक निरीक्षण कर 09 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किये है।

Indore

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों टीम ने मोदरी मिल्क प्रडक्टस, काटकुट फाटा बडवाह से मावा एवं घी का, पाटीदार मिल्क प्रडक्टस काटकुट रोड बडवाह से मावा एवं घी के नमूना का, खंडेलवाल स्वीटस बडवाह से मावा का, अम्रपाली स्वीटस जय स्तंभ चौक कसरावद से मावा बर्फी, मावा पेडा एवं मथुरा पेडा का, मां भगवती स्वीटस जय स्तंभ चौक कसरावद से मावा बर्फी का, चार्ली स्वीटस जय स्तंभ चौक कसरावद से मिल्क केक का, श्रीबालाजी राजस्थान स्वीटस मंडलेश्वर रोड कसरावद से मावा का, बालाजी ट्रैडर्स जवाहर मार्ग खरगोन से ड्राई फु्रट बादाम का, शिवम गृह उद्योग बजरंग नगर खरगोन से सेंव, बेसन एवं पापड का नमूना संग्रहित किया हे।

खाद्य सामग्री के नमूने जॉच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजेे गये है। जॉच में अमानक एवं मिलावट पाये जाने पर संबंधित विक्रेताओं एवं निर्माताओं के विरूद्व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी। आगामी समय में जिले की खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विधिवत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार तथा अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में इंदौर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों के सघन जाँच की कार्रवाई लगातार जारी है। की जा रही है। इसी कड़ी में आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मावा जप्त किया गया।

बताया गया कि, खाद्य सुरक्षा प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बस से ग्वालियर से मावा भरकर विक्रय हेतु इंदौर लाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा उक्त बस को लगातार ट्रैक किया गया और तीन इमली बस स्टैंड पर उक्त बस की जाँच करने पर पाया कि बोरियों में मावा और मिठाई (हलवा एवं बर्फी ) रखा हुआ है। प्रारंभिक जाँच में उक्त खाद्य पदार्थ मिलावटी और अमानक स्तर के प्रतीत होने पर मावा, हलवा और बर्फी के कुल 09 नमूने लिए गए तथा लगभग 1000 किलोग्राम खाद्य पदार्थ को जब्त किया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जायेगा, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

ये भी पढ़े- Indore News: दीपावली पर मिलावटी मावे का खेल, इन दुकानों पर खाद्य विभाग का एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+