गैंगस्टर को सुपारी देकर ₹500 में करा दी पिता की हत्या

शिवपुरी में एक बेटे ने संपत्ति के लिए अपने पिता की सुपारी देकर करवा दी हत्या

शिवपुरी, 25 जुलाई। शिवपुरी में एक कलयुगी बेटे ने पैसों की खातिर अपने ही पिता की सुपारी देकर एक गैंगस्टर से अपने पिता की हत्या करवा दी। एक करोड रुपए और संपत्ति के लिए की गई इस वारदात का खुलासा शिवपुरी पुलिस ने कर दिया है और सुपारी देने वाले बेटे समेत बेटे के दोस्त और गैंगस्टर को भी गिरफ्तार भी कर लिया है। पूरा मामला पिछोर इलाके के नगरिया मोहल्ले का है।

murder

महेश गुप्ता के सिर में गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
शिवपुरी के पिछोर इलाके के नगरिया मोहल्ले में रहने वाले महेश गुप्ता की हत्या 21-22 जुलाई की दरमियानी रात को कर दी गई थी। महेश गुप्ता के सिर में गोली मारकर यह हत्या की गई थी। खास बात यह थी कि महेश गुप्ता अपने घर के तीसरी मंजिल पर सो रहे थे और उनका बेटा अंकित घर में निचली मंजिल पर सो रहा था, बावजूद इसके पिता की हत्या हो गई और बेटे को खबर तक नहीं लगी।

महेश गुप्ता का बड़ा बेटा पहले ही कर चुका था खुदकुशी
मृतक महेश गुप्ता का बड़ा बेटा अनिल गुप्ता 2 साल पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर चुका था। अनिल गुप्ता आर्मी में पदस्थ था। अनिल की मौत के बाद पिता महेश गुप्ता को एख करोड रुपए मिले थे। इसके अलावा महेश गुप्ता को ₹20000 पारिवारिक पेंशन भी मिल रही थी।

अंकित गुप्ता की हरकतों की वजह से पिता से होता था विवाद
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अंकित गुप्ता का चाल चलन ठीक नहीं था। अंकित गुप्ता पर सट्टा खेलने, जुआ खेलने समेत चोरी जैसे मामले दर्ज हो चुके थे। इसे लेकर अंकित गुप्ता का अपने पिता महेश गुप्ता से अक्सर झगड़ा भी होता रहता था।

पिता के पैसे और संपत्ति पर थी अंकित की नजर
पिता को मिले एक करोड रुपए और हर महीने मिलने वाली पेंशन के अलावा पिता की संपत्ति पर अंकित की नजर थी, लेकिन अंकित के चाल चलन कग वजह से अंकित के पिता उसे जायदाद में हिस्सा नहीं देना चाहता थे। इसी बात को लेकर अंकित मन ही मन पिता पर खुन्नस खा गया था और उसने पिता की हत्या करने की योजना तैयार कर ली।

पुलिस ने कर दिया अंकित की साजिश का खुलासा
पुलिस ने बताया कि अंकित ने अपने पिता को मारने के लिए बिहार के गैंगस्टर अजीत चौहान को सुपारी दी थी। यह सुपारी एक लाख रुपए में दी गई थी। इसके लिए गैंगस्टर अजीत चौहान शिवपुरी पहुंचा था। यहां से वह पिछोर पहुंचा। गैंगस्टर ने हत्या करने के लिए दी गई सुपारी की रकम मांगी लेकिन अंकित ने उसे सिर्फ ₹500 ही दिए।

हत्या करने के बाद गैंगस्टर हो गया फरार
गैंगस्टर अजीत चौहान ने घर की तीसरी मंजिल पर पहुंचकर अंकित के पिता महेश गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान अंकित की पत्नी की नींद खुली तो अंकित ने कह दिया कि बिजली कड़क रही है उसी की आवाज आई है। हत्या करने के बाद गैंगस्टर अजीत चौहान वहां से महज ₹500 लेकर निकल गया। पुलिस ने इस पूरे मामले में खुलासा करते हुए गैंगस्टर अजीत चौहान और अंकित गुप्ता समेत अंकित गुप्ता के एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+