MP News: बेटे ने हिंदू रीति-रिवाज से नहीं किया मां का अंतिम संस्कार, एक हफ्ते बाद मिली चौंकाने वाली खबर

Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने मां का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से न करवाने पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला भोपाल के पास स्थित गुनगा थाना क्षेत्र का है।

गुनगा थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा के जानकारी अनुसार 80 वर्षीय तुलसी बाई और उनका 55 वर्षीय बेटा जग्गा उर्फ जगदीश ग्राम दिल्लौद में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। बीमारी के कारण 13 फरवरी की रात उसकी मौत हो गई।

mother son cremated customs,

मामले के बाद ग्रामीणों ने वृद्धा की हत्या की आशंका जताई थी, जिससे डरकर आरोपी बेटा फरार हो गया था। इधर, पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और 15 फरवरी को रिश्तेदारों से रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया।

टीआई के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु सामान्य होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद 17 फरवरी को जग्गा उर्फ जगदीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

जग्गा ने पुलिस को जानकारी दी की मां की मौत के बाद उसने झोपड़ी से मां को कंधे पर रखा और 300 मीटर दूर फॉरेस्ट एरिया में पहुंचा। वहां प्लांटेशन के लिए खोदे गए गड्ढे में मां के शव को दफन कर दिया और अपने झोपड़ी में आकर सो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पास केवल 150 रुपए थे। ऐसे में वह मां का अंतिम संस्कार कैसे करता इसलिए उन्हें गड्ढे में दफन कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+