स्मार्ट सिटी के जानलेवा गड्ढे में गिरने वाले डॉक्टर ने कंपनी पर कराई एफआईआर

स्मार्ट सिटी कंपनी की प्रमुख ठेकेदार कंपनी श्रीजी कंस्ट्रक्शन पर एफआईआर दर्ज की गई है। बीएमसी के डॉ. राजेश मीणा की शिकायत पर एफआई आर की गई हैं। वे रात के अंधेरे में रोड पर खुले छोड़े गए गड्ढे में गिर गए थे।

smart city sagar

मप्र के सागर में स्मार्ट रोड की खुली पड़ी निर्माणाधीन पुलिया जो ऊंचे सरियों से भरी थी, उसमें रात के अंधेरे में बाइक स​हित गिरने से बीएमसी के एक डॉक्टर गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उनके पेट में 25 से अधिक टांके लगे थे, हाथ की एक अंगुली भी काटनी पड़ी थी। इलाज पूरा होने के बाद डॉक्टर ने दोषी कंपनी श्रीजी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पदस्थ एसआर डॉ. राजेश मीणा की शिकायत पर गोपालगंज पुलिस ने स्मार्ट सिटी कंपनी के अधीन काम करने वाली श्रीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। डॉक्टर ने शिकायत में बताया है कि 5 अक्टूबर की रात करीब 3.30 बजे वे ड्यूटी पर थे, अपनी बाइक से बस स्टेंड नाश्ता करने गए थे, लौटते समय तिली मार्ग पर ग्रेविटी रेस्टोरेंट के सामने खुली पड़ी पुलिस में अंधेरे कारण देख नहीं सके और बाइक सहित उसमें गिर गए थे। बाइक नीचे गिर गई थी, जबकि पुलिस में आसमान की तरफ निकले सरियों में वे फंस गए थे। सरिया उनके पेट, हिप्स, सहित कई जगह घुस गए थे। हाथ की एक अंगुली थी काटनी पड़ी है।

डॉक्टर ने कहा-जानलेवा लापरवाही है
डॉ. राजेश मीणा ने शिकायत में कहा है कि स्मार्ट सिटी और रोड निर्माण करने वाली ठेकेदार श्रीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। कंपनी ने भारी-भरकम पुलिस को अधूरा बनाकर खुला छोड़ दिया था, यह जानलेवा लापरवाही है। बता दें कि डॉ. राजेश मीणा बीएमसी के ​अस्थि रोग विभाग के सीनियर रेजिस्टेंट डॉक्टर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+