बेवफाई के शक में डॉक्टर पति ने सुई-धागे से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट
सिंगरौली, 28 अगस्त। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने बेवफाई के शक में अपनी पत्नी के गुप्तांग सिल दिए। हालांकि इस तरह की यातना झेलने के बावजूद महिला ने पुलिस से अपने पति के खिलाफ कार्रवाई से इनकार कर दिया।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार महिला ने पुलिस से अनुरोध कि उसके पति को सिर्फ डांटा-फटकारा जाए तो वह भविष्य में उसके साथ इस तरह की वारदात दुबारा ना करें। सिंगरौली के सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि आरोपी की पत्नी द्वारा मामले की सूचना दिए जाने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
बता दें कि पीड़िता की उम्र 45 वर्ष है। पति 57 का है। ये सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी के रहने वाले हैं। पति झोलाछाप डॉक्टर है। थोड़ा शक व सनकी है। उसे शक था कि पत्नी के किसी और से अवैध संबंध हैं।
इस शक में आरोपी ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई-धागा से सिल दिया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा तो महिला बदनामी के डर से पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से इनकार कर दिया। हालांकि उसकी शिकायत पर रिपोर्ट जरूर दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। उसकी तबीयत फिलहाल खराब है।












Click it and Unblock the Notifications