शिवपुरी में दिख रहा बारिश का असर, भड़ौता रपटे के ऊपर बह रहा पानी

शिवपुरी में बारिश का असर दिखने लगा है, भड़ौत का रास्ता बाधित हुआ है। सिंध नदी का पानी भड़ौत रपटे पर से बह रहा है।

शिवपुरी, 10 जुलाई। शिवपुरी जिले में बारिश के पानी की वजह से सिंध नदी में उफान देखने को मिल रहा है। सिंध नदी में उफान होने की वजह से भड़ौता रपटे के ऊपर से सिंध नदी का पानी चल रहा है। इस वजह से आवागमन भी प्रभावित हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर नदी के पानी में से रास्ता पार कर रहे हैं।

नदी का पानी

बारिश की वजह से शिपुरी के स्टॉप डेम हुए फूल
बारिश की वजह से शिवपुरी में कई छोटे-छोटे स्टॉप डैम पानी से सराबोर हो गए इतना ही नहीं मड़ीखेड़ा बांध में भी पानी भरने लगा है। शहर के साथ-साथ शिवपुरी के अन्य इलाकों में भी रुक रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी में अब तक कुल 159.92 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है।

नदी का पानी

कोलारस तहसील के भड़ौता रपटे के ऊपर बह रहा सिंध नदी का पानी
बारिश के पानी की वजह से सिंध नदी में भी उफान देखने को मिल रहा है। बारिश के पानी की वजह से सिंध नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। सिंध नदी का जल स्तर बढ़ने की वजह से कोलारस तहसील में भड़ौता रपटे के ऊपर सिंध नदी का पानी लगातार बह रहा है। इस वजह से यहां आवागमन प्रभावित हो गया है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी की धार में से रास्ता तय कर रहे हैं।

मड़ीखेड़ा बांध से पानी छोड़ने की तैयारी
लगातार बढ़ रहे जलस्तर की वजह से मड़ीखेड़ा बांध से सिंध नदी में पानी छोड़ने की तैयारी कर ली गई है। सिंध नदी में पानी छोड़ने पर सिंध नदी के आसपास बसे गांव में बाढ़ का खतरा गहरा सकता है। सिंध नदी से निकलकर यह पानी मोहिनी सागर बांध में पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने किया भारी वर्षा का अलर्ट जारी
इस बीच मौसम विभाग ने शिवपुरी में भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी में 204.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। ऐसे में शिवपुरी में निचली बस्तियों में बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मड़ीखेड़ा बांध का 7 दिन में बढ़ गया वाटर लेवल
मड़ीखेड़ा बांध में पिछले 7 दिनों से पानी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 7 दिन में मड़ीखेड़ा बांध में पानी 337.40 मीटर तक पहुंच गया है। इससे पहले मड़ीखेड़ा बांध में पानी का लास्ट लेवल 336.45 मीटर तक रह चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+