कांग्रेस ने खोली है झूठ की दुकान, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- 'सत्ता में कभी वापिस नहीं आएगी'

Shivraj Singh Chouhan: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। सीएम शिवराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'प्रदेश को लूटने वाली कांग्रेस सत्ता में कभी वापिस नहीं आएगी।'

चुनाव प्रचार में जुटे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'हम सरकार नहीं चलाते, परिवार चलाते हैं परिवार।' इस दौरान सीएम शिवराज ने जनता से पूछा, आप इमानदारी से बताओं, आप हमारा परिवार है की नहीं?...इस पर जनता ने कहा परिवार हैं।

Shivraj Singh Chouhan

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं बहनों का भैया और बेटे-बेटियों का मामा लगता हूं। कहा कि यह परिवार है अपना। रामेश्वर ने भी आपको अपना परिवार माना है। जब बात चली थी कि मकान टूटेंगे तो भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर ने हमे बताया था और आज मैं कह रहा हूं...हम उजाड़ने के लिए नहीं बसाने के लिए हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस ने मोहब्बत नहीं झूठ की दुकान खोली है। जनता इस झूठ में नहीं आने वाली। सवा साल मध्यप्रदेश को बदहाल करने वाली, भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाने वाली और प्रदेश को लूटने वाली कांग्रेस सत्ता में कभी वापिस नहीं आएगी।

सीएम शिवराज ने बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने झूठ की दुकान खोली है। जितने वादे किए, उनमें से कितने पूरे किए? उन्होंने कब कर्ज माफ किया, कब बेरोजगारी भत्ता दिया, कब फसलों पर बोनस दिया। अब फिर से झूठ बोलकर जनता को छलने की योजना है। जनता इस झूठ में नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा कि जिस मध्य प्रदेश की माटी ने कमलनाथ को सब कुछ दिया, वह उसी को बदनाम करने का पाप कर रहे हैं। वह मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश, भ्रष्टाचारियों तथा बलात्कारियों का प्रदेश कहते हैं। यह कांग्रेस की सोच है। उन्हें शर्म आनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+