शिवराज सिंह चौहान का दावा, मध्य प्रदेश में भाजपा अबतक का सबसे बड़ा बहुमत हासिल करेगी

मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी को विश्वास है कि वह एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाने में सफल होगी। पार्टी दावा कर रही है कि उसे 150 से अधिक सीटों पर जीत मिलेगी। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में अबतक का सबसे बड़ा बहुमत प्राप्त करेगी।

इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब यह पूछा गया कि प्रदेश में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा तो इसपर शिवराज सिंह ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह तय करती है कि उनका कौन सा कार्यकर्ता कहां काम करेगा।

shivraj singh chouhan

शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसलिए नहीं है कि मैं कहा हूं, अगर मैं ऐसा सोचता हूं तो मैं अच्छा कार्यकर्ता नहीं हूं, मैं घटिया कार्यकर्ता हूं। हम अपने बारे में विचार नही करते हैं, हमारा मिशन है वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्धशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण करना है।

Recommended Video

    शिवराज सिंह चौहान का दावा, मध्य प्रदेश में भाजपा अबतक का सबसे बड़ा बहुमत हासिल करेगी

    मुख्यमंत्री ने कहा उसके लिए समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश बनाना, यह हमारा मिशन है। ऐसे में मैं अगर यह सोचकर बैठ जाएं कि मैं कहां रहूंगा, मैं तो इंसान हूं, हम वहां रहेंगे जहां हमारा मिशन हमारी पार्टी तय करेगी। कहीं भी रहकर हम काम करेंगे। अपनी जनता के लिए अपने प्रदेश के लिए काम करेंगे। अंतिम सांस तक अपनी जनता के लिए काम करते रहेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा आज लोकतंत्र का महापर्व है। सबसे पहली अपील मेरी प्रदेश के मतदाता, बहनों और भाईयों से यही है कि अपने मताधिकार का प्रयोग वो अवश्य करें। लोकतंत्र के महापर्व की प्रदेश के समस्त मतदाताओं को शुभकामनाएं। मतदान हर नागरिक का अधिकार एवं कर्तव्य है।

    मैं मध्यप्रदेश के मेरे सभी भाइयों-बहनों एवं भांजे-भांजियों से अनुरोध करता हूं कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और प्रदेश की प्रगति व विकास में सहभागी बनें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+