भोपाल एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के आदेश
मध्य प्रदेश की भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के 8 आतंकियों के भागने और उनके एनकाउंटर मामले की जांच अब हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एसके पांडे करेंगे।
भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के 8 आतंकियों के भागने और उनके एनकाउंटर मामले की जांच अब हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एसके पांडे करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि पहले इस मामले में एनआईए जांच की बात कही गई थी लेकिन बाद में सरकार इससे पीछे हट गई।
गौरतलब है कि भोपाल की सेंट्रल जेल से दिवाली की रात सिमी के 8 आतंकी एक हेड कांस्टेबल का गला रेतकर हत्या करने के बाद भाग गए थे, जिन्हें पुलिस ने सुबह एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया।
सिमी आतंकियों के जेल से भागने और उनके एनकाउंटर को लेकर विपक्ष ने सवाल खड़े किए। इस एनकाउंटर के कुछ वीडियो सामने आने के बाद मामले पर सियासी बहस छिड़ गई।
सरकार की तरफ से पहले इस मामले में एनआईए से जांच कराने की बात कही गई थी। बाद में सरकार ने इससे पीछे हटते हुए अब न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications