शिवराज सिंह चौहान अब मुख्यमंत्री नहीं हैं तो क्या हैं? जानिए ट्विटर-एक्स के बायो में क्या लिखा है?
Shivraj Singh Chauhan: हाल ही में संपन्न मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है। चुनाव में बीजेपी को 163 सीटें मिलीं, वहीं कांग्रेस को 66 सीटों पर संतोष करना पड़ा। राज्य में बीजेपी की पू्र्ण बहुमत की सरकार बनी।
चुनाव परिणाम के करीब एक सप्ताह बाद काफी सस्पेंस के बाद बीजेपी ने मुख्यमंत्री का ऐलान किया। कई दौर की बैठक के बाद मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी। हालांकि सबको यही लग रहा था कि इस बार भी शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

जानें क्या लिखा है बायो में
लेकिन पार्टी ने मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाई। सवाल यह है कि शिवराज सिंह चौहान अब मुख्यमंत्री नहीं तो क्या हैं? इसका जवाब उन्होंने खुद अपने ट्विटर (एक्स) के बायो में लिखकर दे दिया है। उन्होंने अपने बायो में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तो लिखा है, लेकिन इसके ऊपर उन्होंने भाई और मामा लिखा है।
मामा के नाम से जाने जाते हैं पूर्व सीएम
उन्होंने बायो में भाई और मामा हिंदी में लिखा है। फिर उसके नीचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री इंग्लिश में लिखा है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोग प्यार से मामा कहते हैं। साथ ही मध्य प्रदेश की महिलाएं उन्हें भाई बुलाती हैं। शिवराज सिंह चौहान उन्हें लाडली बहना कहते हैं।

मुख्यमंत्री के साथ बने दो डिप्टी सीएम
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ इस बार दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री बने। वे 18 साल तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहे।
यह भी पढ़ें- Video: लाडली बहन की बातें सुनकर भर आएंगी आंखें,शिवराज की कुर्सी जाने के गम में सागर की महिला ने नहीं खाया खाना












Click it and Unblock the Notifications