Video: लाडली बहन की बातें सुनकर भर आएंगी आंखें,शिवराज की कुर्सी जाने के गम में सागर की महिला ने नहीं खाया खाना

Ladali Behna News: मध्य प्रदेश में इससे पहले किसी और नेता को ऐसी दिवानगी नसीब नहीं हुई जैसे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को हुई है। सागर जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इसमें एक महिला रोते हुए कह रही कि चाहे कुछ भी हो जाए हमें तो बस मामा (शिवराज सिंह चौहान) चाहिए। उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की वजह से बुरा लग रहा है और वह दोनों खाना भी नहीं खाई है। महिला को सुनकर आपकी भी आंखें भर आएंगी। [वीडियो नीचे]

Ladli Bahana Yojana

जानकारी अनुसार वीडियो बनाने वाले का नाम रमेश गुप्ता है। जो सिविल लाइन में मोबाइल की दुकान चलाता है ऋ उन्होंने रोती हुई महिला से बातचीत की और उसे अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। उसमे वो महिला को भरोसा दे रहे हैं कि अगली बार जरूर मामा शिवराज सिंह चौहान को ही मुख्यमंत्री बनाएंगे। आप खाना खा लेना टेंशन ना लो।

यह वीडियो सागर के सिविल लाइन क्षेत्र का है। हालांकि, यह महिला कौन है। इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें शिवराज के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कुछ महिलाएं भी बीते दिन उनसे मुलाकात करने पहुंची थीं‌। इस दौरान वे जोर जोर से रोने लगीं। शिवराज ने उन्हें गले लगा लिया, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भी भावुक नजर आए।

वहीं, मोहन यादव नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। भोपाल में नव नियुक्त मुख्यमंत्री यादव को बधाई और शुभकामनाएं देने हजारों की तादाद में भीड़ उमड़ रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी बड़ी हस्तियों से लेकर सामान्य लोग भी मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर डॉक्टर मोहन यादव को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी डॉक्टर मोहन यादव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया पद ग्रहण करने की शुभकामनाएं दी है इसके रिप्लाई में सीएम यादव ने पूर्व सीएम का आभार व्यक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+