शिव राज ने केन्द्र सरकार पर फेंका त्रिशूल

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने आज अनुपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के करपा में जनआर्षीवाद यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि आजादी के 55 वर्षो तक देश में राज करने वाली कांग्रेस ने देश को तबाह और बर्बाद किया है। प्रदेश में दिग्विजय सिंह शासनकाल के 10 वर्ष में प्रदेश को बीमारू राज्य बनाया। केन्द्र सरकार ने बार बार डीजल के दाम बढ़ाकर लागत बढ़ा दी है।

उन्होनें कहा कि 2003 में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए जिससे प्रदेश विकसित राज्यों के श्रेणी आ गया है। प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर अनेको जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया है जिससे प्रदेश के जनता के जीवन स्तर को उठाने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में कोई भूखा नहीं सोए जिसके लिए मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अन्तर्गत गरीबों को एक रुपये किलो गेहूं, दो रुपये किलो चावल और एक रुपये किलो आयोडाइज्ड नमक दिलाने का अभिनव कार्य किया है। प्रदेश में कोई गरीब बिना इलाज के न रहे इसके लिए निषुल्क उपचार योजना और दवा वितरण की जा रही है।

Shivraj Singh Chauhan

उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जब प्रदेश में सत्ता संभाली थी तब प्रदेश की विकास दर माइनस 4 प्रतिषत और प्रदेश बीमारू राज्य के नाम से जाना जाता था। साढे नौ वर्षो में प्रदेश विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में है। जो विकास कार्य प्रदेश में किये उससे 10 गुना ज्यादा विकास कार्य भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले साढे नौ वर्षो में किये है।

भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 95 हजार किलोमीटर सड़को का निर्माण किया है। प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में जहां विद्युत उत्पादन क्षमता 2900 मेगावाट थी भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इसे बढ़ाकर 10600 मेगावाट कर दिया है। गांव में 24 घंटे बिजली पूर्ति होने से अब गांव में छोटे छोटे कुटीर उद्योग लगाए जायेंगे, जिससे ग्रामीण विकास और गांव की दषा और दिषा सुधरेगी। भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब, किसान, मजदूर की हितैषी पार्टी है। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने कृषि विकास का नया कीर्तिमान बनाया है। प्रदेश में 18 प्रतिषत कृषि विकास दर दर्ज होने से देश का कृषि कर्मठ अवार्ड मध्यप्रदेश को मिला है। इस वर्ष कृषि के विकास में 13 प्रतिषत की अतिरिक्त वृद्धि करके मध्यप्रदेश ने पंजाब और हरियाणा को उत्पादन के मामले पीछे छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+