MP News: नई एनडीए मोदी सरकार में शिवराज और सिंधिया बन सकते हैं मंत्री, मिलेगा यह विभाग

MP Election Result 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीनशिप किया है। प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीतने में सफल रही। लेकिन देशभर में भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद अब केंद्र में एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।

ऐसे में प्रदेश से दिग्गज नेताओं को केंद्र की नई सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल हो सकता है।

Shivraj Singh Chauhan and Jyotiraditya Scindia can become ministers in NDA Modi government

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम भी हो सकता है। हालांकि मंत्री पद की कतार में अन्य नेताओं के नाम भी शामिल है लेकिन भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है इसलिए उनके मंत्री बनने की राह में एनडीए के सहयोगी दलों की हिस्सेदारी का पेंच फंस गया है।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय सीट से करीब 8 लाख 21 हजार वोटो से जीत हासिल की है। देश में सर्वाधिक वोट जीतने वाले नेताओं में शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए हैं। चार बार के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान छठवीं बार विदिशा से सांसद चुने गए। शिवराज की प्रदेश और देश में मां के रूप में पहचान है। ऐसे में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने पर शिवराज केंद्र में कृषि मंत्री बनाए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी सभा के दौरान कह चुके थे कि इस बार में शिवराज को दिल्ली ले जाएंगे।

वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस चुनाव में करीब 5 लाख 40 हजार वोटो से जीत दर्ज की है। पिछली बार कांग्रेस की टिकट पर वे भाजपा की केपी यादव से चुनाव हार गए थे। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद उनको राज्यसभा भेजा गया और केंद्रीय मंत्री बनाया गया। इस बार भी सरकार में उनका बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+