Shivpuri Rain: शिवपुरी में बारिश ने बढ़ाई सर्दी, सुबह से छाए घने बादल, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

Shivpuri Rain: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में इस समय कड़ाके की ठंड के बीच 9 जनवरी को एक घंटे तक की बारिश के बाद ठंड और बढ़ गई है। मंगलवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक शिवपुरी सहित क्षेत्र के अन्य हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। ठंडी हवा के बीच बारिश में आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

एक सप्ताह लगातार ठंड का दौर जारी है और इस बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। इस बारिश के बीच लगातार ठंड के बीच लोग इस ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

shivpuri rain (2)

लोगों का कहना है कि इस बार की सर्दी उन्होंने पिछले वर्षों में नहीं देखी। लोगों का कहना है कि पहले ठंडी हवाओं से परेशान थे लेकिन अब बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया है।

एक दिन पहले निकली थी हल्की धूप लेकिन बारिश ने फिर से बढ़ा दी ठंड-

शिवपुरी जिले में इस बार नए साल का पहला सप्ताह गुजरने के बाद सोमवार को दूसरे दिन कुछ हल्की धूप निकली थी। लगातार 2 दिन मौसम खुलने से तापमान में भी सुधार हुआ है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को न्यूनतम 10 डिग्री था। लेकिन 9 जनवरी को अचानक मौसम फिर बदला और बारिश के बाद ठंड का दौर फिर से शुरू हो गया है।

लगातार छा रहा है कोहरा और धुंध-

शिवपुरी जिले में बीते 31 दिसंबर के बाद से छाए कोहरे व
और धुंध के बीच न्यूनतम तापमान गिरने से सर्दी का अहसास अधिक है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान बताया था, उसके अनुसार मंगलवार को बारिश हुई और डेढ़ घंटे की बारिश के बाद पारा फिर गिर गया और ठंड बढ़ गई। इस ठंड के बीच लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।

न्यूनतम तापमान गिरेगा तो फसलों को पाला लगने का खतरा -

शिवपुरी जिले के कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार जिस तरह से मौसम बदल रहा है उससे आने वाले समय में फसलों पर भी संकट है। इसलिए किसानों को सचेत रहने की आवश्यकता है। शिवपुरी कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एमके भार्गव जानकारी अनुसार लगातार कोहरा रहने के बाद जब मौसम खुलता है तो उस समय हवाओं में नमी व ठंडक अधिक होती है। आने वाले दिनों में जब न्यूनतम तापमान गिरेगा तो फसलों को पाला लगने का खतरा रहेगा। ऐसे में किसान गंधक के घोल का छिड़काव एवं फसल के आसपास कचरा आदि जलाकर धुआं करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+