Maihar Temple: मैहर मंदिर की रहस्यमयी गुफा, जहां 50 सालों से जल रही है अखंड ज्योति, जानें मान्यता
Maihar Temple: मैहर के त्रिकूट पर्वत श्रृंखला पर विराजमान मां शारदा देवी की महिमा अलौकिक है। यह मंदिर देश के 52 शक्तिपीठों में से एक है। यहां शारदीय नवरात्रि के 9 दिन भक्तों का तांता लगा रहता है।
मां शारदा मंदिरमें भक्तों की अटूट आस्था देखने को मिल रही है। इस मंदिर के पीछे गुफा में 50 वर्षों से लगातार अखंड ज्योत जल रही है। लेकिन अखंड ज्योति के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं।

हिन्दू धर्म में मैहर गुफा का विशेष महत्व है। अखंड ज्योति के दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं के सभी पाप धुल जाते हैं। यह एक ऐसा दिव्य स्थान है। जहां मैहर मां शारदा के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद मां शारदा की तपस्या की थी। वहीं, इस पवित्र जगह से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं, जिनकी जानकारी आज तक किसी को नहीं हुई है।

खास कर नवरात्र के दिनों में लोग अखंड ज्योत का दर्शन कर अपने आप को सौभाग्यशाली मानते है। मान्यता है कि मैहर मां शारदा से आज तक कोई खाली हाथ नही लौटा। मां सबकी मनोकामना पूर्ण करती है। इसे देखने के लिए विंध्य क्षेत्र ही नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शक्ति मंदिर पहुंचते है। नवरात्र में अखंड ज्योत का दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मैहर मां शारदा शक्तिपीठ के पुजारी पंडित पवन महाराज ने बताया कि पूर्व प्रधान पुजारी स्वर्गीय देवी प्रसाद मां शारदा की साधना करने के लिए मंदिर प्रांगण में एक स्थान ढूंढ रहे थे। तभी मां शारदा के द्वारा महाराज जी को स्मरण हुआ कि मैहर प्रांगण में छोटी सी गुफा है। जहां बैठकर साधना कर सकते हैं। साधना के दौरान मां के द्वारा स्मरण हुआ कि एक अखंड ज्योति प्रज्वलित करें, प्रधान पुजारी जी ने 50 वर्ष पूर्व मां शारदा के नाम से एक अखंड ज्योति प्रज्वलित की थी, जो आज भी जलती आ रही है।

पवन महाराज के मुताबिक जब कोई भी ज्योति काफी वर्षों तक जलती है तो उसमें एक दैविक शक्ति आ जाती है। इसीलिए नहीं पूछती, मां शारदा के नाम से निरंतर ज्योति जलती आ रही है जिसके देखरेख के लिए सेवादार रहते हैं।
यहां हर नवरात्रि में 9 दिनों तक मेले का आयोजन किया जाता है। पूरे देश के कोने कोने से प्रतिदिन कई लाखों की तादाद श्रद्धालु यहां माता के करने अपनी अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। मां शारदा देवी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। यहां पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से परेशानी ना हो उसके लिए प्रशासन पूरी तरीके से 9 दिनों तक चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुस्तैद रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications