डिप्टी कलेक्टर के पैरों में गिरकर मिन्नतें करने लगा बुजुर्ग, बोला-'साहब! आप भगवान हो, मेरी जमीन दिलवा दो'
शाजापुर, 9 मार्च। मध्य प्रदेश के शाजापुर में जमीन पर दबंगों के कब्जे को लेकर एक बुजुर्ग की बेबसी सामने आई है। 80 वर्षीय बुजुर्ग डिप्टी कलेक्टर के पैरों में गिर मिन्नतें करने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि शाजापुर में डिप्टी कलेक्टर अजीत श्रीवास्तव की मौजूदगी में जनसुनवाई चल रही थी। 80 वर्षीय दलित बद्रीलाल भी अपनी पत्नी, बहू व पोतों के साथ जनसुनवाई में आए थे।
अचानक बद्रीलाल डिप्टी कलेक्टर के पैरों में गिर गए और कहने लगे कि 'साहब! मैं परेशान हो गया हूं, मेरी जमीन दिला दो। आप मेरे जिले के भगवान हो। दबंगों ने मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया'
मध्य प्रदेश में बुजुर्ग कलेक्टर के पैरों पर गिर गये। वो हाथ जोड़ कर अपनी विनती कर रहे थे। pic.twitter.com/w4JtqePQb1
— Lokmanchtoday (@lokmanchtoday) March 8, 2022
डिप्टी कलेक्टर ने बुजुर्ग को पैरों में से उठाया और उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब बुजुर्ग घर लौटा।












Click it and Unblock the Notifications