Rajgarh में सनसनीखेज डकैती, पूर्व सरपंच की हत्या, 20 तोला गोल्ड-कैश-बंदूकें लूटकर आरोपी फरार
Sensational robbery in Rajgarh: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में घर में घुसकर बदमाशों ने डकैती-हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आरोपी घर में रखे लाखों के गोल्ड जेवरात, चांदी, कैश और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। मामले की खबर लगने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपियों के कई सबूत जुटाए गए हैं।
घटना आधी रात के वक्त होना बताया जा रहा हैं। राजगढ़ शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर काचरिया पुरोहित गांव में रहने वाले पूर्व सरपंच बने सिंह के घर डकैतों ने धावा बोला। वे अपनी पत्नी लाड़कुंवर बाई के साथ रहते थे। जैसे ही आरोपियों ने घर में प्रवेश किया तो उनकी नींद खुल गई।
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने बुजुर्ग दंपति पर हमला किया, जिसमें 85 साल एक बने सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद घायल बुजुर्ग महिला से पुलिस ने कुछ जानकारी भी हासिल की हैं।

राजगढ़ एसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार इस जघन्य वारदात को गोल्ड-लैश लूटने के इरादे से प्रतीत होती हैं। पीड़ित महिला से पूछताछ में पता चला है कि उनके पति का आरोपियों के साथ संघर्ष भी हुआ। कुछ आरोपी धारदार हथियार भी लिए थे। हमले में वह जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई।
एसडीओपी जोइस दास का कहना है कि घटना पता लगते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी घटना स्थल की छानबीन की हैं। आरोपियों से संबंधित कुछ सबूत भी हासिल हुए हैं। उनकी तलाश के लिए आईजी के निर्देश पर कई टीम बनाई गई। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।
इतना गोल्ड-कैश लूटकर भागे डकैत
इधर मृतक के बेटे राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया है कि घर रखे हुए लाखों के गोल्ड-चांदी के जेवरात, कैश समेत दो राइफल गायब हैं। लगभग 20 तोला सोना, 5 किलो चांदी के गहने और लाखों रुपये कैश लूटने की बात सामने आई हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि घर के पीछे के दरवाजे में किसी तरह के कोई निशान नहीं हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि डकैतों ने उसी दरवाजे से प्रवेश किया। हो सकता है कि उमस भरी गर्मी के कारण बुजुर्ग दंपति पीछे का दरवाजा खोलकर सो गए हो। पुलिस को बने सिंह की पत्नी विस्तृत बयान लेने के बाद कुछ और सुराग मिल सकते।












Click it and Unblock the Notifications