Sehore borewell rescue:निकलने वाली ही थी 'सृष्टि', बीच में हुक से छूटी, बोरवेल में अब 150 फीट गहराई में फंसी
Sehore borewell rescue: एमपी के सीहोर के बोरवेल में गिरी सृष्टि को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने ही वाला था, कि हुक में फंसी सृष्टि बोरवेल में फिर छूट गई। अब उसकी पोजीशन डेढ़ सौ फीट गहराई में बताई जा रही हैं।

Sehore borewell rescue: सीहोर की 'सृष्टि' को निकालने चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आर्मी की टीम ने भे यूसे हुक से निकालने की कोशिश की। लेकिन पहला प्रयास असफल रहा। 100 फीट गहराई से उसे हुक में फंसाकर ऊपर तक लाया गया था। लेकिन करीब 10 फीट पहले सृष्टि के कपड़े हुक से छूट गए।
ढाई साल की सृष्टि दोबारा बोरवेल में नीचे चली गई। हादसे के 29 घंटे बाद उसकी स्थिति क्या है, इस बारे में अधिकारी रेस्क्यू पूरा होने तक कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। हुक से निकालने के दौरान डॉक्टरो की टीम को अलर्ट कर दिया गया था।
'सृष्टि' को निकालने के बाद उसे फ़ौरन अस्पताल ले जाने एंबुलेंस भी तैनात हैं। सेना ने रॉड के हुक से मासूम बच्ची को निकालने का प्रयास शुरू किया, तो एंबुलेंस बोरवेल के करीब बुलवा ली गई थी। लेकिन आहिस्ता-आहिस्ता रॉड को ऊपर लाया जा रहा था, तभी अचानक हुक टूट गया।
इसके बाद कैमरे की मदद से बोरवेल में सृष्टि की पोजीशन भी देखी गई हैं। सेना के इस प्रयास के पहले सभी तरह की मशीनों को बंद करवा दिया गया था, ताकि कंपन के कारण और दूसरी स्थिति उत्पन्न न हो। बताया जा रहा ही कि रेस्क्यू कार्य में शामिल सेना के अधिकारी हुक से सृष्टि को निकालने दोबारा प्रयास कर सकते हैं।
यदि दोबारा भी सफलता नहीं मिली तो सुबह बोरवेल के पैरलल खोदे जा रहे दूसरे गड्ढे को और गहरा किया जाएगा। फिर टनल बनाकर सृष्टि का रेस्क्यू करने का भी प्लान हैं। एसडीएम अमन मिश्रा का कहना है कि हर स्थिति को मॉनिटर किया जा रहा हैं।
150 फीट गहराई में पहुंची सृष्टि
प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि सेना की टीम द्वारा जब हुक से निकालने की कोशिश की गई तो हुक से कपड़े फटने के कारण वह और गहराई में पहुंच गई है। संभावना जताई गई है कि सृष्टि बोरवेल में डेढ़ सौ फीट गहराई में है। ऐसे में अब उसे निकालना और बड़ी चुनौती बन गया हैं।












Click it and Unblock the Notifications