गुना में तेज बारिश के चलते गिर गई स्कूल की बिल्डिंग

गुना में बारिश के पानी से स्कूल भवन गिर गया, गनीमत ये रही कि स्कूल के बच्चे स्कूल से जा चुके थे

गुना, 24 जुलाई। गुना में तेज बारिश की वजह से एक स्कूल की बिल्डिंग रह गई। गनीमत यह रही कि जब स्कूल की बिल्डिंग गिरी उस वक्त स्कूल के बच्चों की छुट्टी हो चुकी थी। इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पूरा मामला ग्राम खेड़ी आभा का है।

स्कूल भवन

तकरीबन 18 साल पुरानी थी स्कूल की बिल्डिंग
ग्राम खेड़ी आभा में प्राथमिक विद्यालय का भवन तकरीबन 18 साल पुराना था। साल 2003 के लगभग इस स्कूल भवन का निर्माण हुआ था, लेकिन बहुत जल्दी स्कूल भवन जर्जर हालत में पहुंच गया था। इस संबंध में अधिकारियों को भी कई बार जानकारी दी गई थी कि स्कूल भवन जर्जर हो चुका है, लेकिन अधिकारियों ने स्कूल भवन की सुध नहीं ली।

बच्चों की छुट्टी होने के कुछ देर बाद गिर गया स्कूल भवन
गांव में बारिश हो रही थी कि अचानक स्कूल का भवन गिर गया। गनीमत रही कि जिस वक्त स्कूल का भवन गिरा उस वक्त स्कूल में कोई मौजूद नहीं था। थोड़ी देर पहले ही स्कूल के बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी और बच्चे अपने घर पहुंच चुके थे। अगर स्कूल के समय भवन गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्कूल भवन का जो हिस्सा गिरा उस में आंगनवाड़ी थी संचालित
सरकारी स्कूल के भवन का जो हिस्सा बारिश की वजह से गिर गया उस हिस्से में आंगनबाड़ी संचालित होती थी। इसके अलावा उसी हिस्से में मध्यान भोजन का सामान भी रखा हुआ था। स्कूल भवन का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से स्कूल भवन में अव्यवस्था भी चल रही है।

अधिकारियों ने लिया मामले को संज्ञान में
स्कूल भवन गिरने की जानकारी जब अधिकारियों को मिली तो अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिले भर के सभी जर्जर हो चुके स्कूलों को चिन्हित करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही बारिश में धराशाई हुए स्कूल को मरम्मत कराए जाने के निर्देश भी अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+