Satna News: BJP प्रत्याशी गणेश सिंह ने लोकसभा को बताया युद्ध का मैदान, PM मोदी से की अस्त्र-शास्त्र की तुलना
Satna Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सांसद गणेश सिंह को पांचवीं बार सतना सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। गणेश सिंह वर्ष 2004 से लगातार सतना सीट पर जीत हासिल कर सांसद निर्वाचित होते आ रहे हैं। उन्होंने "साम, दाम, दण्ड, भेद,अस्त्र शस्त्र इस्तेमाल करने को लेकर वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत की है। [वीडियो नीचे हैं]
उनसे सवाल किया गया विधानसभा चुनाव के प्रतिद्वंदी एक बार फिर आमने-सामने हैं। कितनी चुनौती मानते हैं। इस पर सांसद गणेश सिंह ने कहा कि कोई चुनौती नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ पूरे देश की जनता खड़ी है। एकतरफा चुनाव है।

सबका साथ सबका विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उनके साथ लोगों का विश्वास जुड़ गया है। अब सबके प्रयासों से विकसित भारत बनाएंगे कौन सामने खड़ा है। कोई मैटर नहीं है। पूरे देश और हमारी लोकसभा क्षेत्र में एकतरफा चुनाव है। भाजपा के पक्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को देश की जनता ने स्वीकार किया है।
Recommended Video
कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है के सवाल पर गणेश सिंह ने कहा प्रधानमंत्री की नीतियों के साथ उनके सरकार में किए गए कामों के साथ और देश को सही दिशा में ले जाने का काम किया है इस वजह से दूसरे राजनीतिक दलों को लग रहा है कि आखिरकार हमारे राजनीति का मकसद भी तो यही था। देश का विकास हो, देश आगे बढ़े, लोगों की समस्याओं का निराकरण हो कठिन से कठिन समस्याओं का निराकरण मोदी ने कर दिया है। आज करोड़ों-करोड़ों लोगों की ज़रूरतें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी कर दी इसी के लिए तो राजनीति थी। इसीलिए लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
गणेश सिंह ने आगे कहा दूसरे दलों ने जिस प्रकार से भ्रष्टाचार का समर्थन किया और मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर प्रहार किया आज ईमानदार सरकार मोदी ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया तो दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को भी लगता है कि देश में अच्छा काम हो रहा है। हमारा भी योगदान मोदी को देना चाहिए इसीलिए लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
इसके साथ ही साम दाम दंड भेद और अस्त्र शास्त्र की बात पर सांसद गणेश जी ने कहा कि शाम दाम दंड भेद का मतलब युद्ध है। युद्ध भूमि में नीति कूटनीति तमाम सारी रणनीति बनानी पड़ती है। यही है साम दाम दंड भेद। जहां सवाल अस्त्र-शस्त्र का है। हमारे पास अस्त है। मोदी के 10 साल का काम। उन्होंने जो जनकल्याणकारी काम और विकास किया है। वह अस्त्र है, और शास्त्र है विकसित भारत जो उनका संकल्प है वह हमारा शास्त्र है। अस्त्र भी है और शास्त्र भी हमारे पास है। इसको लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं और जनता हमारे साथ खड़ी है।
खजुराहो लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी का नामांकन कैंसिल होने के सवाल पर सांसद गणेश सिंह ने कहा नामांकन दाखिल करने में जो बारीकियां होती हैं। चाहे हम हो चाहे कोई दूसरे दल का उम्मीदवार उन बारीकियां का ख्याल रखना चाहिए और मुझे जो खबरों के माध्यम से जानकारी मिली है। सपा प्रत्याशी को रिटर्निग आफिसर ने कहा था कि जिसमें सिग्नेचर नहीं है। आप सिग्नेचर कर दीजिए और जो आपका वोटर लिस्ट में प्रमाणित नाम है। उसकी प्रतिलिपि हमें दे दीजिए शायद उन्होंने कहा कि अभी हम बाहर जा रहे हैं फिर उन्होंने लौट कर आए नहीं उन्होंने खुद गलती की है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के गिरफ्तारी वारंट के सवाल पर सांसद गणेश सिंह ने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है। कानूनी प्रक्रिया में चाहे कोई भी व्यक्ति हो कानून अपना काम कर रहा है। मोदी के राज्य में इस तरह की जो एजेंसियां हैं। उन्हें फ्री छोड़ रखा है। वह अपना काम कर रही है उसमें कोई रोल नहीं है।
भाजपा नागौद विधायक की नाराजी के सवाल पर सांसद गणेश सिंह ने कहा कोई नाराजगी नहीं है। नागेंद्र सिंह हमारे वरिष्ठ नेता है। अनुभवी नेता है वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व कर रहे है। और जो दूसरी पार्टी से लोग आ रहे हैं उनका भाजपा में स्वागत है और हमारी लीडरशिप में किसी को कोई आपत्ति नहीं है। नागेंद्र सिंह के तरफ से ऐसा कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। पांचवीं बार लोकसभा पहुंचने पर गणेश सिंह की क्या भूमिका रहेगी के सवाल पर संसद ने कहा कि मोदी जी विकसित भारत बना रहे हैं और मैं विकसित सतना बनाऊंगा।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने सतना लोकसभा सीट से चार बार के सांसद गणेश सिंह को चुनावी रण में उतारा है, तो वही कांग्रेस ने मौजूद विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर दांव खेला है। कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव में गणेश सिंह को मात दी है। इसके अलावा बीजेपी के बागी नारायण त्रिपाठी बहुजन समाजवादी पार्टी से चुनावी मैदान में है।
सतना लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। गणेश सिंह और सिद्धार्थ कुशवाहा में मुकाबला टफ है। 26 अप्रैल को सतना लोकसभा सीट में मतदान होना है। ऐसे में सभी की निगाहें दोनों के बीच मुकाबले पर होंगी क्योंकि सिद्धार्थ ने 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव में गणेश सिंह को 70,000 से अधिक वोटों से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications