Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संतान सुख के लिए बिहार से लाखों में बीवी खरीदकर लाये दो युवक, दूसरे दिन फरार हो गई नई नवेली दुल्हन

Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से अनोखा मामला सामने आया है। सुल्तानिया निवासी 45 वर्षी युवक संतान सुख की चाह में 2 लाख की बिहार से दुल्हन खरीद लाया।

हैरानी की बात तो ये है कि इस काम में उसकी पत्नी की भी रजामंदी थी। मामले में तब नया मोड़ सामने आया, जब नई पत्नी शादी के दूसरे ही दिन भागने लगी थी।

Rajgarh bride absconded

जिस दुल्हन को 45 वर्षीय शख्स 2 लाख में खरीदकर लाया था, वह शादी के दूसरे ही दिन दलाल के साथ भागने लगी। जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा। बताया जा रहा है कि महिला ने अपहरण और 376 के के मामले में फंसाने की धमकी थी। जिसके बाद थाने में समझौता कर दुल्हन को रवाना कर दिया।

मामला बुधवार-गुरुवार रात की है‌। ज़ब सुल्तानिया गांव से रात को 12 बजे मंगलवार को ही ब्याह कर लायी गयी दुल्हन एक युवक के साथ जाती दिखी, जिसे ग्रामीणों ने रोक लिया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

फरार होने लगी नई नवेली दुल्हन
सुल्तानिया निवासी प्रेमसिंह नागर पिता और एक अन्य नारानिया गांव निवासी युवक बिहार के रोहतास जिले से मंदिर में शादी कर 2-2 लाख रुपये में अपने लिए नई नवेली दुल्हन लाए थे। रोहतास जिले के एक मंदिर में शादी कर लायी गयी दुल्हन आधी रात में चुपचाप अपने सहयोगी सोनू नामक युवक के साथ जाती दिखी। ग्रामीणों की जानकारी के बाद उन्हें थाने लाया गया।

खास बात ये है कि इस घटना में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले में उदनखेड़ी चौकी प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि दुल्हन खरीदकर लाने का मामला सामने आया था। लेकिन दोनों पक्ष ने आपसी रजामंदी से समझौता कर लिया और किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की, इसलिए पुलिस हस्तक्षेप अयोग्य मामला होने से छोड़ दिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+