Sagar: बारिश से बचने स्कूटी-बाइक की सवारी कर रहे नागराज, जरा संभल कर बैठिए!

सागर, 20 अगस्त। मानसून और झमाझम बरिश के दौरान बिलों में पानी भरने से जहरीले जीव-जंतु अपने बसेरे छोड़कर सुरक्षित जगह की तलाश में यहां-वहां पहुंच रहे हैं। सागर में बीते दो दिन में स्कूटी और बाइक की डिग्गी में जहरीले सांप के घुसने की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गनीमत यह रही कि वाहन मालिक की नजर इन पर पड़ गई और सांप के डसने से पहले वे वाहन से दूर हो गए और जान बच गई।

 स्कूटी-बाइक की डिग्गी में सांप घुसे, देखकर चालक के होश उड़े

मप्र के सागर के तिरुपतिपुरम काॅलोनी में एक स्कूटी सवार को लगा कि उसकी गाड़ी में कुछ है। उसने वाहन का खड़ा कर देखा तो उसकी डिग्गी के यहां एक घोड़ा पछाड़ सांप घुसा था। उसे देखते ही उनके हाथ-पैर फूल गए। मौके से किसी ने सांप पकड़ने में माहिर अकील बाबा को फोन पर सूचना देकर बुलाया। अकील बाबा करीब 15 मिनट में मौके पर पहुंच गए, लेकिन डिग्गी में सांप नहीं मिला। उन्होंने एक-एक कर स्कूटी के कलपुर्जे खोलना शुरु कर दिए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हैंडल के नीचे के नीचे के कवर को भी हटाया गया तो सांप यहां दिख गया। अकील बाबा ने बड़े आराम से उस सांप की पूछ पकड़कर बाहर निकाला। अकील बाबा के अनुसार करीब डेढ़-दो फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप है, जो जहरीला होता है।

बारिश से बचने स्कूटी-बाइक की सवारी कर रहे नागराज

बच्चियों को स्कूल से ला रहे थे, माॅस्क पर दिखा सांप तो छोड़ दी बाइक

बारिश से बचने स्कूटी-बाइक की सवारी कर रहे नागराज
बस स्टेंड के पास गोपालगंज निवासी एक व्यक्ति स्कूल से अपनी दो बच्चियांें को घर ले जा रहे थे। बस स्टेंड के बास उन्हें गाड़ी के मास्क के पास सांप के जैसा मुह दिखा तो उन्होंने गाड़ी सड़क किनारे गाड़ी रोककर धीरे से बच्चियों को उतारा और गाड़ी छोड़ थी। गनीमत यह रही कि जहां उन्होंने गाड़ी रोकी वहीं पर मैकेनिक की दुकान थी। वाहन में सांप की जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ लग गई। मैकेनिक और अन्य लोगों की मदद से एक-एक कर बाइक की सीट, पैनल, चेनिस पाॅकेट बाॅक्स तक खोलना पड़े। सांप इन्हें मास्क से लेकर पेट्रोल टैंक व सीट के नीचे बायरिंग के बीच घुमाता रहा। करीब पौन घंटे बाद सांप का सुरक्षित निकालकर नाले में छोड़ा गया। यह नाग प्रजाति का सांप था, जो काफी जहरीला होता हैं। गनीमत रही कि समय रहते उस पर नजर पड़ गई।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+