स्कूल बस के कैमरे बंद कर छात्रा से करता था छेड़छाड़, महिला अटेंडर भी नहीं थी

Madhya Pradesh के सागर में बस के अंदर स्कूल छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस के साथ-साथ आरटीओ विभाग भी सक्रिय हो गया हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ड्राइवर ने बस के कैमरे बंद कर छेड़खानी को अंजाम दिया था। इधर आरटीओ जांच में अभ्युदय स्कूल की तीन बसों में खामियां मिली हैं। जिस बस में घटना हुई उसका परमिट और ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

School Bus

मकरोनिया के अभ्युदय स्कूल की बस में 8वीं कक्षा की छात्रा से घर लौटते वक्त छेड़खानी करने वाले ड्राइवर अनवर खान को जेल भेज दिया गया है। जांच में पता चला कि अनवर ने प्री-प्लान छात्रा को गलत नियत से छेड़ा था। उसके पहले बस के कैमरे बंद कर दिए गए थे। दूसरा मामला यह कि बस में महिला अटेंडर रखने का नियम है, जबकि घटना के समय बस में महिला अटेंडर मौजूद नहीं थीं। मामले में पुलिस स्कूल प्रशासन, बस में सफर करने वाली अन्य बच्चियों व स्टॉफ से भी पूछताछ की है। ड्राइवर का पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है कि कहीं उसके खिलाफ पूर्व में तो इस तरह के मामले दर्ज नहीं हुए हैं या उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है।

School Bus

आरटीओ पहुंचा स्कूल, एक-एक बस की जांच
मामला सामने आने के बाद आरटीओ का अमला मकरोनिया की अभ्युदय स्कूल पहुंचा और एक-एक बस की जांच-पड़ताल कर कागजात चेक किए हैं। इस दौरान तीन बसों में कमियां मिलीं तो 15 हजार का जुर्माना ठोक दिया। जिस बस में छेड़छाड़ हुई थी, उस बस का फिटनेस व ड्राइवर अनवर का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+