MP: PWD मंत्री ने हाथ जोड़कर मंच से मांगी क्षमा, बोले- मेरा जन्म ही क्षमा करने के लिए हुआ है!

सागर, 11 सितंबर। मप्र के PWD मंत्री गोपाल भार्गव यूं तो अपने बयानों से जब-तब सुर्खियों में बने ही रहते हैं। गढ़कोटा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से अप्रत्यक्ष रुप से उन्हें गालियां देने वालों से हाथ जोड़कर क्षमा मांगी है। उनके इस अंदाज की काफी चर्चा हो रही है और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल पिछड़ा वर्ग और ब्राहम्ण वर्ग की राजनीति को लेकर बीते दिनों मंत्री भार्गव के बयान के बाद उन्हीं के क्षेत्र की एक युवती रजनी कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर मंत्री व उनके बेटे को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए बयानबाजी की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्री भार्गव ने मंच से अपने अलग ही अंदाज में चुटकी लेते हुए क्षमा मांगी थी।

Recommended Video

    MP: PWD मंत्री ने हाथ जोड़कर मंच से मांगी क्षमा, बोले- मेरा जन्म ही क्षमा करने के लिए हुआ है!
    gopal bhargav

    मप्र में अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मंत्री गोपाल भार्गव ने मंच से हाथ जोड़कर क्षमा मांगी है, जिसके बाद उनका ये अंदाज फिर चर्चाओं में आ गया है। बता दें कि जैन समाज के क्षमावाणी कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गोपाल भार्गव ने बिना नाम लिए कहा कि, हे देवीजी मैंने यदि कोई पाप कर दिया हो, मैंने यदि आपको दुख पहुंचाया हो तो कृपा करके क्षमा कर देना, क्योंकि गोपाल भार्गव का जन्म क्षमा मांगने के लिए ही हुआ है। मंत्री गोपाल भार्गव की इस क्षमा से रजनी कुशवाहा का नाम इसलिए जोड़ा जा रहा है क्योंकि रजनी ने ही पिछले दिनों फेसबुक पर लाइव आकर मंत्री गोपाल भार्गव उनके बेटे अभिषेक भार्गव और ब्राह्मण समाज को लेकर टिप्पणी की थी।

    gopal bhargav

    40 साल से विधायक, मंत्री को गालियां दे तो मैं क्या कर सकता हूं
    पीडब्ल्युडी मंत्री गोपाल भार्गन वे मंच से संबोधित करते हुए कहा कि मैं 40 साल से विधायक हूं, 18 साल से मंत्री हूं, बीच में नेता प्रतिपक्ष भी रहा, वह भी केबिनेट मंत्री स्तर का पद है। बावजूद इसके यदि कोई 40 साल पुराने विधायक, मंत्री को गालियां दें तो मैं क्षमा करने के अलावा कर भी क्या सकता हूं। दीजिए गालियां, जिनको गालियां देना है वे देते रहें। क्षमा मांगने से पहले मंत्री भार्गव ने कहा कि क्षमा मांगना कमजोर नहीं वीर पुरुषों का आभूषण है। वैसे मैं जानबूझकर गलती नहीं करता हूं, लेकिन अगर जाने अनजाने में गलती हुई हो तो हे नर-नारी, हे देवीजी! मैंने यदि कोई पाप कर दिया हो, यदि आपको दुख पहुंचाया हो तो कृपा करके क्षमा कर देना क्योंकि गोपाल भार्गव का जन्म क्षमा मांगने के लिए हुआ है।

    पिछड़ा वर्ग और ब्राहम्ण समाज की राजनीति से महौल बिगड़ा
    बता दें कि बुंदेलखंड में ब्राह्मणों और पिछड़ा वर्ग को लेकर बयानबाजी का दौर चल रहा है। बीते दिनों भाजपा से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी व भीम आर्मी सहित पिछड़े वर्ग के संगठनों ने सागर में सभा की थी। इसके बाद छतरपुर जिले में मृत्युभोज बंद करने, ब्राहम्णों का न बुलाने का मामला सामने आया था। इसके बाद मंत्री गोपाल भार्गव का इसको लेकर एक बयान सामने आया था। इसके बाद उन्हीं के इलाके से रजनी कुशवाहा नाम की युवती सोशल मीडिया पर मंत्री गोपाल भार्गव और उनके बेटे अभिषेक भार्गव व ब्राह्मण समाज को लेकर टिप्पणी करते नजर आई थी। इस पर जिला पंचायत सदस्य रानी कुशवाहा की शिकायत पर थाने में मामला भी दर्ज हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+