अनूठी पहल: महिला आरक्षक को नहीं मिली छुट्टी, स्टाफ ने थाने में कराई 'गोद भराई' की रस्म
सागर का मोतीनगर थाने की महिला सेल बीते रोज रोशन थी, यहां बाकायदा समारोह पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच एक महिला आरक्षक की गोद भराई की रस्म निभाई गई। महिला आरक्षक को छुट्टी न मिल पाने के कारण वह मायके नहीं जा सकीं थी।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पहली बार पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। शहर के मोतीनगर थाने में पदस्थ गर्भवती महिला आरक्षक अर्पणा कटारे की हिंदू रीति-रिवाज के साथ गोद भराई की रस्म की निभाई गई। आयोजन के लिए थाने की महिला सेल को फूलों से सजाया गया था। पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-पाठ के साथ गोद भराई की रस्म अदायगी कराई। इसके बाद थाने के साथी कर्मचारियों ने महिला एसआई की गोद भरकर रस्म निभाई।
Recommended Video


थाना स्टाफ ने तय किया कि थाने में गोद भराई कराई जाए
अर्पणा कटारे की गोद भराई की रस्म की थाने में चर्चा चल रही थी। इसमें एक महिला सब इंस्पेक्टर आसिमा गौतम से बात हुई। सभी ने तय किया कि इस खुशी के मौके पर सभी थाने वाले शामिल हों। फिर इसकी तैयारियां शुरू हुई। महिला हेल्प डेस्क के कमरे को सजाया गया। सभी ने उत्साह के साथ गोद भराई की रस्म में लगने वाली सामग्री मंगाई। इसके लिए एक पंडित अशोक महाराज को बुलाया। पूरे वैदिक रीति-रिवाज से रस्म हुई। सभी ने इसमें भागेदारी की। उनका भाई भी इस मौके पर शामिल हुआ।
परिवार की तरह गोद भराई रस्म कराई गई
थाने में पदस्थ महिला आरक्षक घर नहीं जा पा रहीं थी। साथी स्टाफ से आसिमा गौतम ने इसकी जानकारी सबको दी तो तय किया गया कि अर्पणा कटारे की गोद भराई की रस्म थाने की महिला सेल में कराई जाए। वे परिजन से दूर हैं तो उन्हें परिजन की कमी महसूस न हो, इसको लेकर सारे स्टाफ ने पारिवारिक सदस्य की तरह गोद भरकर रस्म निभाई है।
- मानस द्विवेदी, थाना प्रभारी, मोतीनगर सागर












Click it and Unblock the Notifications