MP: मॉर्चुरी के फ्रीजर में भी शव सुरक्षित नहीं, आंख कुतरकर खा गए चूहे, 15 ​दिन में दूसरा मामला

सागर जिला अस्पताल की पोस्टमॉर्टम हाउस में बॉडी फ्रीजर में रखे एक युवक के शव की आंख कुतर कर खा गए। 15 दिन में दूसरी दफा इस तरह की घटना के बाद भी शासन-प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।

सागर जिला अस्पताल में​ फिर शव की आंख कुतरकर खा गए चूहे


मध्यप्रदेश के सागर की जिला अस्पताल हमेशा से विवादों में रही है। 4 जनवरी के बाद एक बार फिर यहां के मॉर्चुरी के बॉडी फ्रीजर में रखे एक शव की आंख चूहे कुतरकर खा गए। शव को पीएम के बजाय शिनाख्ती के लिए रखा गया था। युवक जिला अस्पताल में भर्ती था। मामले की जानकारी निचले स्टाफ को लगने के खबर मीडिया तक पहुंची तब इस बात का खुलासा हो सका। मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन बचाव की मुद्रा में नजर आ रहा है, लेकिन लापरवाही स्वीकारने को तैयार नहीं है।

सागर जिला अस्पताल की मर्चुरी में शव की आंख गायब हो गई है। 15 दिन के भीतर यह दूसरा मामला है, जब पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव की आंख गायब हुई हो। इसके पहले 4 जनवरी को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें पीएम के लिए शव को टेबल पर रखा गया था। बुधवार रात्रि मर्चुरी में डीप फ्रीजर के अंदर रखे शव की आंख गायब हो गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चूहे ने शव की आंख निकाल ली है।

सागर जिला अस्पताल में​ फिर शव की आंख कुतरकर खा गए चूहे

जिला अस्पताल व पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत किशोर न्यायालय के पीछे रहने वाला रमेश अहिरवार 15 जनवरी को घर से गायब हो गया था। पुलिस को 16 जनवरी को रमेश घायल अवस्‍था में मिला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 17 को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद उसका शव मर्चुरी में डीप फ्रीजर में रखा गया था। डाक्टरों के अनुसार रमेश को मिर्गी की बीमारी थी। 17 तक उनकी पहचान नहीं हुई थी। इसीलिए डीप फ्रीजर में शव को रखा गया था। रात में फ्रीजर के अंदर रखे शव की आंख गायब हो गई। डाक्टरों के मुताबिक यह आंख चूहों ने कुतरी है।

आमेट गांव के मोतीलाल की भी चूहे खा गए थे आंख
करीब 15 दिन पहले 4 जनवरी 2023 को आमेट गांव निवासी 32 वर्षीय मोती पिता बारेलाल गौंड के शव की आंख चूहों ने कुतर ली थी। मीडिया में खबर आने के बाद मप्र मानव अधिकार आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी को नोटिस दिया था। मामले में सीएमएचओ ने एक जांच कमेटी बनाई थी। हालांकि इस मामले में अभी तक सिर्फ कागज ही दौड़ रहे थे, कार्रवाई कुछ नहीं की गई। इधर चूहे दोबारा अपना काम कर गए।

Recommended Video

    Indore के अस्पताल में शव को कुतर गए चूहे, अस्पताल प्रबंधन बोला-गलती हो गई | वनइंडिया हिंदी

    वीडियो फुटेज खंगाल रहे हैं, पड़ताल की जा रही
    जिला अस्पताल के शव को फ्रीजर के अंदर रखा था। शुरूआती तौर पर तो शव की आंख को चूहे के द्वारा कुतरते जाने का ही अंदेशाा है। हालांकि मर्चुरी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है। उससे सही जानकारी लग सकेगी।
    - डॉ. अभिषेक ठाकुर, आरएमओ, जिला अस्पताल सागर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+