Sagar: सरकार से बड़ा गालीबाज डॉक्टर! नर्स को गालियां, नौकरी से निकालने की दी धमकी
संजीवनी क्लीनिक के डॉक्टर ने स्टाफ नर्स से की अभद्रता हड़ताली संविदा कर्मचारियों व अध्यक्ष को भी दी गालियां

स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक डॉक्टर के बिगडैल बोल सामने आए हैं। डॉक्टर अपने अस्पताल में संविदा आधार पर पदस्थ नर्स को फोन लगाकर धमका रहा, गालियां दे रहा। जब इसका विरोध हुआ तो वह महिला अधिकार आयोग तक को गरियाने लगा। संविदा हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी डॉक्टर अनर्गल बातें कर रहा है। इस आशय का एक आडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित नर्स और संविदा संघ ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी कराई है।

सागर के मोतीनगर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार शहर के संत रविदास वार्ड की संजीवनी क्लीनिक में पदस्थ डॉ. अभिमन्यु अहिरवार के खिलाफ यहां पदस्थ नर्स ने शिकायत की हैं, इसके अलावा संविदा कर्मचारी संघ ने भी एक शिकायत थाने में दर्ज कराई है। इनमें डॉ. अभिमन्यु अहिरवार द्वारा नर्स को लगाए गए तीन फोन और नर्स को विभागीय रिपोर्ट तैयार करने को लेकर धमकाने और बातचीत के दौरान अशोभनीय शब्दों का उपयोग करने व गालियां देने का उल्लेख किया गया है। इस आशय की आडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी गई हैं। इसमें डॉ. महिला अधिकार आयोग तक को भला-बुरा कह रहा है। डॉ. हर तरह से नर्सिंग स्टाफ पर धौंस जमाते हुए एएनएम व नर्स की नौकरी खाने तक की धमकी देता नजर आ रहा है।
ऑडियो में डॉक्टर की अशोभनीय भाषा, जल्द कार्रवाई होगी
नर्स और डॉक्टर के बीच की बातचीत में जो ऑडियो पुलिस और विभाग को सौंपी गई है उसमें डॉक्टर अभिमन्यु अहिरवार स्टाफ नर्स से डेली रिपोर्ट की मांग कर रहा है, जब स्टाफ नर्स में 10 मिनट में रिपोर्ट देने की बात कही तो डॉक्टर भड़क गया। पहले तो उसने कहा की जिन्होंने रिपोर्ट नहीं भेजी है, उनका नाम बताओ मैं सरकार से बाहर निकलवा दूंगा। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ को भी हटाने की धमकी देते हुए कहा की तुम ड्यूटी पर आओ या परिवार वालों को बुला लो सबको औकात दिखा दूंगा। क्या मिला हड़ताल करके, मेरा जो नुकसान किया है तुम लोगों को बताता हूं। बहुत चल रहे हो इसके बाद डॉक्टर ने संविदा के अध्यक्ष को भी गाली दे डाली।
Recommended Video

संविदा कर्मचारियों में आक्रोश, पुलिस में एफआईआर कराई
मामला सामने आते ही संविदा कर्मचारी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि डॉ. अभिमन्यु का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार मारपीट और हितग्राहियों से अभद्रता करने का मामला सामने आ चुका है, लेकिन विभाग द्वारा औपचारिक कार्रवाई करके डॉक्टर की अभद्रता को बढ़ावा दिया जा रहा है। आरोप है कि डॉ. अभिमन्यु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सर्वण व पिछड़ी जातियों को लेकर भी अशोभनीय पोस्ट डाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications