जय श्रीराम के नारे पर बवाल, हिन्दू संगठनों ने स्कूल घेरा, एनसीपीसीआर के निर्देश पर जांच शुरु
जय श्रीराम राम का नारा लगाने के बाद कॉन्वेंट स्कूल से बच्चों को सस्पेंड करने के मामले में तूल पकड़ लिया हैं। एबीवीपी ने सोमवार को स्कूल के बाहर घंटों प्रदर्शन कर प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।

मिशनरी द्वारा संचालित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिन पहले बच्चों द्वारा जय श्रीराम का नारा लगाने के बाद उन्हें सस्पेंड करने और माफीनामा लिखवाने के मामले में तूल पकड़ लिया है। सोमवार दोपहर में हिन्दू संगठनों ने स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन कर जय श्रीराम के नारे लगाए। धरना दिया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तालाबंदी तक की चेतावनी दी है। इधर मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है और कलेक्टर को नोटिस भेजकर कार्रवाई के लिए लिखा है। कलेक्टर ने एसडीएम, सीएसपी व डीईओ को जांच के लिए स्कूल भेजा है।

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित अन्य हिन्दू संगठनों ने दोपहर में जमकर विरोध जताया। एबीवीपी के प्रदेश महामंत्री आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र कैंट क्षेत्र स्थित स्कूल पहुंचे थे। इनके पहुंचने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने स्कूल की सुरक्षा करते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर मुख्य गेट बंद कर दिया था। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्कूल के मुख्यद्वार के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया और स्कूल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हिन्दू संगठनों का आरोप है कि यह स्कूल धार्मिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म कर रही है। आशुतोष ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ साल पूर्व इस स्कूल द्वारा प्रसाद के रुप में बच्चों को वाइन पिलाने का मामला सामने आया था। उन्होंने मांग करते हुए स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने और अभिभावकों से माफी मांगने की बात कही।
Recommended Video
एसडीएम, सीएसपी, डीईओ जांच करने पहुंचे

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रिंयक कानूनगो द्वारा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में जय श्रीराम के नारे लगाने और स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें सस्पेंड करने का मामला संज्ञान में लिया है। उन्होंने कलेक्टर सागर दीपक आर्य को नोटिस जारी कर मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सोमवार दोपहर में एसडीएम सपना त्रिपाठी, सीएसपी व जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक की संयुक्त टीम ने स्कूल पहुंचकर इस मामल में जांच-पड़ताल की है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल, शिक्षकों व कुछ बच्चों के बयान भी दर्ज किए हैं। एसडीएम सपना त्रिपाठी ने बताया कि कुछ बच्चों के बयान होना बाकी हैं। मामले में जांच चल रही है। यदि स्कूल प्रबंधन की गलती पाई जाती है तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications