Sagar: जिले में गढ़ाकोटा, खुरई नगर पालिका व कर्रापुर नगर परिषद में चुनाव की आचार संहिता लागू
सागर, 3 अगस्त। मप्र निर्वाचन आयोग ने सागर जिले की गढ़कोटा, खुरई नगर पालिकाओं व कर्रापुर नगर परषिद में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। शनिवार से यहां आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इन निकायों में आगामी 27 सितम्बर को पार्षद पद के लिए चुनाव संपन्न होंगे तथा 30 सितम्बर को चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे।

राज्य निवार्चन आयोग से चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक आर्य ने गढ़ाकोटा, खुरई व कर्रापुर में आचार संहिता लागू होने का आदेश जारी कर दिया है। इसमें राजनीतिक दलों, चुनाव अभ्यार्थियों के लिए प्रचार-प्रसार से लेकर मतदान व परिणाम घोषित होने तक गाइड लाइन जारी कर दी हैं। इसके अनुसार तीनों निकायों के लिए सोमवार 5 सितम्बर 2022 से नामांकन फाॅर्म जमा होंगे और 27 सितंबर को मतदान होगा। तीन दिन बाद सितम्बर को चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। आयोग ने चुनावी शेड्यूल के अनुसार सोमवार को सुबह 10 बजे से रिटर्निंग आॅफिसर के पास नामांकन जमा होंगे, जो 12 सितम्बर को दोपहर तक तीन बजे तक जमा किए जा सकेंगे। 13 सितम्बर को नामांकन फाॅर्म की जांच की जाएगी। 15 सितम्बर को नाम वापसी होगी। Sagar: भाजपा के लिए मुसीबत बन सकते हैं बागी, मोर्चा बनाने की तैयारियों में जुटे, चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी
कर्रापुर नया नगरीय निकाय
15 सितम्बर शाम को चुनाव चिन्ह आबंटित होंगे। 27 सितम्बर को मतदान संपन्न होगा। चूंकी कर्रापुर नया नगरीय निकाय बनने और खुरई व गढ़ाकोटा में नए सिरे से परिसीमन के चलते चुनाव नहीं हो पाए थे। नए परिसीमन के हिसाब से इनकी मतदाता सूची तैयार कराई गई हैं। इसके बाद अब इन निकाययों में ुचनाव होने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications